• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

दिसंबर में आएगी iOS 26.2 अपडेट, आईफोन वालो की हुई मौज, जानें फीचर्स

दिसंबर में आने वाला iOS 26.2 अपडेट आईफोन में कई नए फीचर्स लाएगा जैसे नया न्यूज ऐप लुक, स्क्रीन फ्लैश अलर्ट, एयरपॉड्स लाइव ट्रांसलेशन, लॉक स्क्रीन स्लाइडर और ऑफलाइन लिरिक्स.

  • Samachaar Desk | 13 Nov 2025 09:12 PM
दिसंबर में आएगी iOS 26.2 अपडेट, आईफोन वालो की हुई मौज, जानें फीचर्स

अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. ऐप्पल ने ऐलान किया है कि वह दिसंबर में iOS 26.2 अपडेट जारी करने जा रहा है. इस अपडेट के साथ आईफोन में कई उपयोगी फीचर्स जुड़ने वाले हैं, जो फोन के इस्तेमाल को और आसान और मजेदार बना देंगे. आइए जानते हैं इस अपडेट में कौन-कौन से नए बदलाव देखने को मिलेंगे.

नया रूप लेकर आएगी ऐप्पल न्यूज ऐप

इस अपडेट में Apple News ऐप को एक नया और साफ-सुथरा लुक दिया जाएगा. इसमें एक नया “Following” टैब जोड़ा जाएगा, जहां से यूजर अपनी पसंद के विषय और पब्लिशर्स को फॉलो कर सकेंगे. इसका मतलब है कि हर बार अपनी पसंद बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब न्यूज पढ़ने का अनुभव और भी पर्सनल और आसान होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्क्रीन फ्लैश अलर्ट से नहीं छूटेगी कोई नोटिफिकेशन

अब तक आईफोन में नोटिफिकेशन के लिए सिर्फ कैमरा फ्लैश का विकल्प था. लेकिन iOS 26.2 में स्क्रीन फ्लैश फीचर भी जोड़ा जा रहा है. जब कोई नोटिफिकेशन आएगी, तो स्क्रीन हल्की चमक उठेगी. यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो ध्वनि बंद रखकर फोन इस्तेमाल करते हैं। इससे कोई भी नोटिफिकेशन छूटेगी नहीं.

एयरपॉड्स में लाइव ट्रांसलेशन फीचर

यूरोपीय संघ के यूजर्स के लिए एक खास फीचर जोड़ा जा रहा है एयरपॉड्स लाइव ट्रांसलेशन. यह फीचर असल में iOS 26 के साथ पेश किया गया था, लेकिन इसका रोलआउट अब किया जाएगा. इसकी मदद से यूजर किसी भाषा को रियल टाइम में सुनकर समझ सकेंगे. यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा जो अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करते हैं.

लॉक स्क्रीन पर नया स्लाइडर

iOS 26.2 में लॉक स्क्रीन पर भी एक नया बदलाव आने वाला है. अब यूजर लिक्विड ग्लास डिजाइन की पारदर्शिता (opacity) को खुद सेट कर सकेंगे. एक स्लाइडर की मदद से यह तय किया जा सकेगा कि लॉक स्क्रीन कितनी ट्रांसपेरेंट या फ्रॉस्टेड दिखे. इससे फोन की लुक को अपनी पसंद के हिसाब से बदला जा सकेगा.

ऐप्पल म्यूजिक में ऑफलाइन लिरिक्स

म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए भी खुशखबरी है. अब Apple Music में गानों के साथ लिरिक्स ऑफलाइन भी देखे जा सकेंगे. यानी इंटरनेट न होने पर भी यूजर अपने पसंदीदा गानों के बोल पढ़ पाएंगे. यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी रहेगा जो यात्रा के दौरान या कम नेटवर्क वाले इलाकों में संगीत सुनते हैं.

iOS 26.2 अपडेट में आने वाले ये फीचर्स आईफोन को और अधिक सुविधाजनक और स्मार्ट बनाएंगे. चाहे बात हो न्यूज पढ़ने की, म्यूजिक सुनने की या नोटिफिकेशन पाने की - हर अनुभव को यह अपडेट एक नया रूप देने वाला है. दिसंबर में यह अपडेट जारी होगा और इसके साथ आईफोन यूजर्स का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.

संबंधित ख़बरें
labor pain

लेबर पेन की याद क्यों फीकी पड़ जाती है? जानिए मां-बच्चे के बीच मजबूत जुड़ाव की वजह

priyanka chopra

6 साल बाद प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार कमबैक! ‘ग्लोबट्रोटर’ में मंदाकिनी के रोल से मचाएंगी तहलका, जानें नेट वर्थ

ott release this week

Ott Release This Week: इस फ्राइडे साउथ फिल्मों का ओटीटी धमाका! एक साथ रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home