• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश: गरीबों को परेशान करने वालों को बश्खा ना जाएं

गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तेज, निष्पक्ष और संतोषजनक हो। जमीन कब्जा और अपराध से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

  • Saurabh | 06 Jun 2025 04:49 PM
गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश: गरीबों को परेशान करने वालों को बश्खा ना जाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और करीब 200 से ज्यादा लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी की शिकायतें ध्यान से सुनीं और अधिकारियों को तुरंत और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। खासकर जमीन कब्जे और अपराध से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने साफ कहा कि दबंगों और माफियाओं को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि किसी का इलाज पैसों की कमी से नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज़रूरतमंदों का इलाज जल्द से जल्द शुरू हो, और जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड भी बनवाए जाएं। इस दौरान कुछ महिलाएं बच्चों को लेकर आई थीं, जिन्हें सीएम ने प्यार दिया और बच्चों को चॉकलेट भेंट की।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को पुकारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गायों ने भी उन्हें पहचान कर दौड़ते हुए आकर घेर लिया।

बच्चों से मिला जन्मदिन का तोहफा

गोरखनाथ मंदिर में मार्शल आर्ट्स सीखने वाले बच्चों का एक समूह मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। इन बच्चों ने उन्हें “हैप्पी बर्थडे महाराज जी” कहते हुए गुलाब का फूल और एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। सीएम योगी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया, चॉकलेट दी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और ट्रेनिंग के बारे में बातचीत भी की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन 5 जून को उनके जन्मदिन पर कई संगठन और लोग उन्हें शुभकामनाएं देने आते हैं।

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home