• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

चाहे जितनी साजिश कर लो, यूपी-बंगाल हाथ नहीं आएंगे… BJP पर अखिलेश यादव का सीधा वार!

अखिलेश यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर विधानसभा सीट से 50–50 हजार वोट काटने की योजना बनाई जा रही है. SIR प्रक्रिया, बीएलओ की कार्यशैली और मतदाता सूची में हेरफेर को लेकर सपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं.

  • Samachaar Desk | 22 Nov 2025 03:18 PM
चाहे जितनी साजिश कर लो, यूपी-बंगाल हाथ नहीं आएंगे… BJP पर अखिलेश यादव का सीधा वार!

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि BJP आगामी चुनावों को प्रभावित करने के लिए “संगठित अभियान” चला रही है और विपक्ष के वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.

BJP-EC पर मिलीभगत का आरोप

अखिलेश यादव ने दावा किया कि जहां-जहां 2024 लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन जीता है, वहां हर विधानसभा सीट से 50,000–50,000 वोट काटने की योजना BJP और चुनाव आयोग मिलकर बना रहे हैं. उनके अनुसार, कन्नौज समेत कई जिलों में अधिकारियों की टीम लगाई गई है जो मतदाता सूचियों में हेरफेर कर रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कन्नौज की एसडीएम से हुई कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनवाई और कहा, “BJP वाले जीतने के लिए कुछ भी कर रहे हैं. इनके निशाने पर कन्नौज भी आ गया है. हमें बेहद सावधान रहना होगा.”

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर सवाल

अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे हैं वे सिर्फ चुनिंदा इलाकों—खासकर BJP समर्थक क्षेत्रों—में काम कर रहे हैं दलित, पिछड़े, मुस्लिम और गरीब इलाकों में बीएलओ नहीं पहुंच रहे गणना प्रपत्र मांगने पर बीएलओ बहाने बनाते हैं या सिर्फ व्हाट्सएप से भेजने की बात करते हैं

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2003 की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम गायब हैं, जबकि चुनाव आयोग कह रहा है कि 98.4% प्रपत्र बांटे जा चुके हैं.

सपा ने मांग की है कि:

  • SIR की समय-सीमा बढ़ाई जाए
  • एक साफ और पारदर्शी SOP जारी की जाए

“हर मोर्चे पर फेल है BJP सरकार” : अखिलेश

अखिलेश यादव ने केंद्र की नीतियों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि:

  • देश की आर्थिक नीति, विदेश नीति, स्वास्थ्य प्रणाली—सब फेल हो चुकी हैं
  • दवाइयों की गुणवत्ता तक गिर चुकी है
  • गंगा और यमुना जैसी नदियां गंदी पड़ी हैं
  • अधिकारी BJP के पदाधिकारियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि नए श्रम कानून भी उद्योगपतियों के कहने पर बनाए गए और सरकार विरोध की हर आवाज को “देशद्रोही” बताने में लगी है.

हम 2147 का घोषणा पत्र लाएंगे

अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब BJP 2047 का सपना दिखा सकती है, तो सपा भी 2147 का घोषणा पत्र जारी करेगी. उन्होंने सैफई मंदिर के विवाद का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उनके पूर्व विधायक पर 32,000 रुपये का “झूठा मुकदमा” दर्ज कराया गया.

सपा कार्यकर्ताओं के लिए संदेश

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को चेताया कि यह चुनाव बेहद रणनीतिक तरीके से लड़ना होगा. उन्होंने कहा, “हमें BJP की ‘कांटे से कांटा निकालने’ वाली रणनीति याद रखनी है और उसी तरह मुकाबला करना है.”

संबंधित ख़बरें
New Labour Code

21 नवंबर से बदल गई आपकी नौकरी की पूरी दुनिया! नए लेबर कोड में छुपे हैं 40 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़े फायदे!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: शहनाज गिल के भाई शहबाज पर उठे सवाल… पिता ने तोड़ी चुप्पी! कहा, ‘बहन के दम पर…’

Delhi Pollution

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर… आधे सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम, सरकार बड़े फैसले की तैयारी में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home