• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

SYL विवाद पर टूटी बर्फ! चंडीगढ़ बैठक के बाद बोले मान-सैनी, क्या अब सुलझेगा 40 साल पुराना जल झगड़ा?

SYL canal dispute: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे दशकों पुराने विवाद पर अब समाधान की उम्मीद जगी है. चंडीगढ़ में हुई मुख्यमंत्री भगवंत मान और नायब सिंह सैनी की बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक बताया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 27 Jan 2026 01:05 PM
SYL विवाद पर टूटी बर्फ! चंडीगढ़ बैठक के बाद बोले मान-सैनी, क्या अब सुलझेगा 40 साल पुराना जल झगड़ा?

SYL Dispute: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर सालों से चल रहे पंजाब और हरियाणा के विवाद पर अब समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है. मंगलवार को चंडीगढ़ में इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई. बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए. बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई है और अब लगता है कि यह पुराना झगड़ा सुलझाया जा सकता है.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों CM के बयान

बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो नतीजे भी अच्छे निकलते हैं. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार यह बैठक हुई है और अब दोनों राज्यों के अधिकारी आपस में बैठकर मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे. अधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भावनात्मक अंदाज में बात रखते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा भाई-भाई हैं. उन्होंने कहा कि ‘हम भाई कन्हैया जी के वारिस हैं, जिन्होंने युद्ध में भी दुश्मनों को पानी पिलाया.’ भगवंत मान ने हरियाणा को पंजाब का छोटा भाई बताते हुए उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी का नेतृत्व इस पुराने विवाद का हल जरूर निकालेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी महीने में तीन-चार बार बैठक कर सकते हैं ताकि पानी के मसले का स्थायी समाधान निकाला जा सके.

क्या है SYL नहर विवाद?

एसवाईएल नहर विवाद की शुरुआत 1981 में हुए एक समझौते से हुई थी. इसके तहत सतलुज और यमुना नदियों के पानी के बंटवारे के लिए नहर बनाने की योजना बनी. 1982 में नहर का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन 1990 में काम रुक गया. हरियाणा ने 1996 में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 2002 में कोर्ट ने पंजाब को नहर का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया.

हालांकि 2004 में पंजाब सरकार ने जल समझौतों को रद्द कर दिया और बाद में नहर के लिए अधिग्रहीत जमीन को भी डिनोटिफाई कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में इस कानून को रद्द कर दिया और मौजूदा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया.

नहर की मौजूदा स्थिति

एसवाईएल नहर की कुल लंबाई करीब 214 किलोमीटर है. इसमें से 92 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में बन चुका है, जबकि पंजाब में 122 किलोमीटर का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है. कई जगह खुदाई की गई जमीन को दोबारा भर दिया गया है.

फिलहाल दोनों राज्यों के बीच बातचीत की पहल को सकारात्मक माना जा रहा है. अगर अधिकारियों की रिपोर्ट पर सहमति बनती है, तो आने वाले समय में इस दशकों पुराने विवाद का हल निकलने की उम्मीद की जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Goldy Brar parents arrest

मुक्तसर में गोल्डी बराड़ के माता-पिता की गिरफ्तारी ने खोली रंगदारी और धमकी की पोल, जानें पूरा मामला

dr gourav vij

अबोहर का थिएटर जगत शोक में! डॉ. गौरव विज के आकस्मिक निधन से कला और शिक्षा का बड़ा नुकसान

CM Maan

पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, 2356 हेल्थ पैकेज से हर बीमारी का इलाज!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home