• Wednesday, Mar 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! बढ़ती गर्मी के बीच बारिश की एंट्री, इन जिलों में होगी अचानक बारिश

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में सूखे मौसम के चलते तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राहत की खबर भी है। मौसम विभाग ने 23 मार्च को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 23 Mar 2026 10:18 AM
पंजाब में मौसम का डबल अटैक! बढ़ती गर्मी के बीच बारिश की एंट्री, इन जिलों में होगी अचानक बारिश

Punjab News: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है, जिसका असर अब साफ तौर पर तापमान पर दिखने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेजी से हुए बदलाव के चलते अब तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखा सकती है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। खासतौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे स्थिति सामान्य बनी हुई है।

ये भी पढें

  • ♦ Vastu tips: शाम के इन 5 कामों से बचें, नहीं तो मां लक्ष्मी कभी नहीं आएंगी आपके घर!
  • ♦ यूट्यूब ने फ्री में दिया 2 महीने का प्रीमियम, जानिए कैसे सिर्फ कुछ क्लिक में एक्सेस करें!
  • ♦ दिल्ली में गैस सिलेंडर के नाम पर बड़ा घोटाला! पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी एजेंट ही निकले आरोपी

अगले दिनों का मौसम अपडेट

24 मार्च को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। इन दिनों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जो ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हवा की दिशा और गति में बदलाव देखा जा रहा है।

इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं भी सक्रिय हैं, जो मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 26 मार्च के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में बादल और हल्की बारिश बढ़ सकती है।

तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है। 23, 25, 26 और 28 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिन में तेज धूप से बचाव करें और पानी का सेवन बढ़ाएं। वहीं, बारिश की संभावना को देखते हुए बाहर निकलते समय जरूरी सावधानी बरतें।

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
Punjab Weather

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का खेल! ठंड के बाद अब बारिश-तूफान की एंट्री, जानें कब-कहां बरसेंगे बादल

Anushka sharma south debut allu arjun aa22xA6

Anushka Sharma News: 8 साल बाद फिर धमाल मचाने जा रही है अनुष्का शर्मा, इस फिल्म से एक्ट्रेस का होगा कमबैक

mahashtami kanya pujan 2026 blessings donation guide

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिस किया तो पड़ेगा पछताना

image
Most Viewed
rakesh bedi on sara arjun controversy viral video clarification

'मैं उसे बेटी मानता हूं'- सारा अर्जुन को किस करने पर राकेश बेदी का बयान...!

laljit bhullar

अमृतसर सुसाइड केस में AAP विधायक लालजीत भुल्लर की रिमांड पर आज होगी सुनवाई, परिवार ने CBI जांच की मांग की

indian railway ticket cancellation new rules 2026

रेलवे का बड़ा झटका! अब टिकट कैंसिल करते ही कटेगा भारी पैसा, जानिए नए नियम

Dhurandhar 2

धुरंधर 2 ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड! आदित्य धर ने प्रोपेगेंडा आरोपों पर दिया करारा जवाब

IPL 2026

IPL 2026 में BCCI के सख्त नियम! खिलाड़ियों से लेकर परिवार तक पर लगी पाबंदियां, जानिए क्या बदला

swiggy Zomato every order more expensive know how much you pay

फूड डिलीवरी की कीमतों में बंप! स्विगी और जोमैटो की बढ़ी फीस, जानें कारण

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home