• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में सर्दी का ‘री-एंट्री प्लान’! तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

Punjab Weather Today: पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 11 Feb 2026 10:20 AM
पंजाब में सर्दी का ‘री-एंट्री प्लान’! तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

Punjab Weather: पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य में ठंड दोबारा जोर पकड़ सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. बीते कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य था, लेकिन अब सर्दी की हल्की वापसी देखने को मिल सकती है.

इन जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. खासकर होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में बादल बरस सकते हैं. बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव अचानक महसूस किया जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दो दिन तक चल सकती हैं तेज हवाएं

IMD के मुताबिक, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इन हवाओं का असर अगले दो दिनों तक बना रह सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का असर सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रहेगा. राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी रात और सुबह के समय तापमान गिर सकता है. खासकर खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होगी.

बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 11 फरवरी से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा 13 से 16 फरवरी के बीच ऊंचाई वाले और दूरदराज इलाकों में भी बर्फ गिर सकती है.

लोगों को बरतनी होगी सावधानी

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी रखें और मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. किसानों और बुजुर्गों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि बदलते मौसम का असर सेहत और फसलों पर न पड़े.

संबंधित ख़बरें
 Punjab Police

Operation Prahar 2 : गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 5000 से ज्यादा गिरफ्तार

AAP

दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस पर AAP का हमला, चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन

Happy Promise Day 2026

Happy Promise Day 2026: क्या होता है प्रॉमिस डे, क्यों खास है ये दिन, ऐसे करें अपने पार्टनर को विश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home