• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab Weather Today: पंजाब में फिर बदला मौसम! बारिश–आंधी का डबल अटैक, 14 जिलों में अलर्ट जारी

Punjab Weather: पंजाब में 1 फरवरी 2026 को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने 14 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट दिया है, जबकि अगले दो दिनों तक ठंड और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 01 Feb 2026 02:07 PM
Punjab Weather Today: पंजाब में फिर बदला मौसम! बारिश–आंधी का डबल अटैक, 14 जिलों में अलर्ट जारी

Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते रविवार सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध भी देखने को मिली. मौसम विभाग का कहना है कि आज भी पंजाब के ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है.

14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के 14 जिलों में आंधी चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जिन जिलों में चेतावनी दी गई है उनमें अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर और पटियाला शामिल हैं. लोगों को खुले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आज किन-किन जिलों में होगी बारिश?

आज होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. खेतों में काम कर रहे किसानों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कब तक बना रहेगा बारिश का असर?

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. उत्तर-पश्चिमी भारत में 2 फरवरी की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से 3 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने के आसार हैं.

फरीदकोट रहा सबसे ठंडा जिला

शनिवार को हुई बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आ सकती है.

संबंधित ख़बरें
Gold Silver Rate Today

Gold Crash: आज सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट! सोना 10,000 रुपये तक हुआ सस्ता, निवेशकों की हालत खराब

Budget 2026

Budget 2026: स्कूलों में अब बनेंगे कंटेंट क्रिएटर! डिजिटल एनीमेशन, गेमिंग और फ्यूचर-रेडी स्किल्स सीखेंगे बच्चे

Budget 2026

Union Budget 2026: चमड़ा-जूतों से लेकर कैंसर की दवाओं तक, क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा, यहां जानें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home