• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

फरवरी में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड! मार्च की शुरुआत में ही पड़ेगी अप्रैल जैसी झुलसाने वाली गर्मी

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में इस बार फरवरी में 95 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 15 सालों में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। तापमान भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च की शुरुआत से ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ सकती है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 01 Mar 2026 12:02 PM
फरवरी में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड! मार्च की शुरुआत में ही पड़ेगी अप्रैल जैसी झुलसाने वाली गर्मी

Punjab Weather Update: इस बार पंजाब और चंडीगढ़ में फरवरी का मौसम काफी अलग रहा। पिछले 15 सालों में यह दूसरी बार है जब फरवरी में इतनी कम बारिश हुई है। आमतौर पर जितनी बारिश होती है, उससे करीब 95 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। पूरे महीने में सिर्फ 1.7 मिलीमीटर पानी बरसा।महीने के आखिरी दिन तो गर्मी ने और हैरान कर दिया। तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले 14 सालों में फरवरी का चौथा सबसे गर्म दिन रहा।

फरवरी में ही शुरू हो गई गर्मी

फरवरी खत्म होते-होते ही गर्मी महसूस होने लगी थी। अब मार्च के पहले हफ्ते से ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग और अन्य एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस तरह की जल्दी आने वाली गर्मी का असर खेती, पानी और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। इस बार सर्दी बहुत कम समय के लिए रही। जनवरी में थोड़ी ठंड पड़ी, लेकिन फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ गया।

कम बर्फबारी से बढ़ा तापमान

मौसम के जानकारों के अनुसार इसकी बड़ी वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। सर्दियों में यही सिस्टम पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश कराता है। इस बार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी लगभग 50 फीसदी कम बर्फबारी और बारिश हुई। पहाड़ों पर कम बर्फ गिरने का असर मैदानों में साफ दिखा। ठंडी हवाएं नीचे तक नहीं पहुंच पाईं, जिससे तापमान लगातार बढ़ता गया। इसी कारण पंजाब, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सर्दी ज्यादा महसूस नहीं हुई।

होली के बाद और बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 4 मार्च के बाद तापमान और तेजी से बढ़ सकता है। अभी मार्च में किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं दिख रही। अगर हल्की बारिश भी हो जाए, तो उससे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाएं भी धीरे-धीरे गर्म हो रही हैं। वहां तापमान बढ़ने से ये हवाएं और ज्यादा गर्म होकर पंजाब और चंडीगढ़ पहुंचेंगी। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है।

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
kiara Advani toxic movie 450 crore budget comeback

Kiara Advani: टॉक्सिक से पहले इस 450 करोड़ फिल्म की लुटिया डुबा चुकी हैं कियारा आडवाणी

IND vs WI T20 World Cup

3-1 का पुराना जख्म या नया इतिहास? सेमीफाइनल की राह में वेस्टइंडीज से भारत की आर-पार की जंग!

IND vs WI

क्या बारिश से टूट जाएगा भारत का सपना? जानें IND vs WI मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल टिकट!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home