• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

बाजवा का बड़ा दावा… पंजाब-पाक सीमा खुली तो युवाओं को 10 लाख रोजगार, राज्य बनेगा सिंगापुर!

Punjab border trade: कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब-पाक सीमा खोलने की मांग की है. उनका कहना है कि सीमा खुलने से पंजाब यूरोपीय संघ के व्यापार से सीधे जुड़ सकता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 03 Feb 2026 12:08 PM
बाजवा का बड़ा दावा… पंजाब-पाक सीमा खुली तो युवाओं को 10 लाख रोजगार, राज्य बनेगा सिंगापुर!

Punjab News: चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भारत-पाकिस्तान सीमा खोलने की जोरदार मांग की है. उनका कहना है कि अगर पंजाब को यूरोपीय संघ के साथ व्यापार से जोड़ा जाता है और सीमा खुलती है, तो राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. बाजवा का दावा है कि इस कदम के बाद पंजाब सिंगापुर की तरह तरक्की कर सकता है. उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेकर बातचीत करेंगे.

व्यापार और ट्रेड डील से होगी रोजगार की बढ़ोतरी

प्रताप बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हालिया पंजाब दौरा उम्मीद भरा रहा है और उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ होने वाली ट्रेड डील की भी बात की. बाजवा ने सवाल उठाया कि अगर बॉर्डर खुला नहीं, तो यूरोपीय संघ से होने वाले व्यापार का पंजाब को क्या फायदा मिलेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राजस्थान से भेजा गया मार्बल गुजरात होते हुए 41 दिन में इटली पहुंचता है, जबकि अगर वही माल अमृतसर से अफगानिस्तान होकर जाए तो सिर्फ 10 दिन में मिलान पहुंच सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीमा खुलने से युवाओं को रोजगार 

बाजवा ने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी दर बहुत अधिक है और युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है. इसके लिए कृषि को बढ़ावा देना और पंजाब को दूसरे देशों से जोड़ना जरूरी है. उन्होंने बताया कि सेना की नियमित भर्ती बंद कर अग्निवीर योजना लागू कर दी गई है. पंजाब की मिट्टी की गुणवत्ता भी धीरे-धीरे खराब हो रही है. करीब 60 लाख पंजाबी विदेशों में रहते हैं, और सीमा खुलने पर वे वापस लौटकर राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर बनाएंगे.

बजट और किसानों पर सवाल

बाजवा ने बजट पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि किसानों को बजट में कुछ भी नहीं मिला. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी अब तक नहीं दी गई. उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ से कार्गो और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएं. इसके साथ ही हलवारा, आदमपुर और होशियारपुर से भी कार्गो फ्लाइट्स चालू होनी चाहिए. बाजवा का कहना है कि पाकिस्तान से सीमा खुलने के बाद पंजाब किसी पर निर्भर नहीं रहेगा, और राज्य की तरक्की तेजी से होगी.

इस तरह प्रताप सिंह बाजवा ने साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान सीमा खोलना और यूरोपीय संघ से व्यापार जोड़ना पंजाब की विकास और रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
Daylight robbery in Amritsar

अमृतसर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Bhagwant Mann tweet

जेल में मुलाकात, बाहर बयान और फिर जमानत! मजीठिया केस पर भगवंत मान का तीखा तंज

Amritpal Singh

जेल में सांसद, संसद में सन्नाटा! अमृतपाल सिंह की रिहाई पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home