• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab: अब कोई बच्चा नहीं मांगेगा भीख, भगवंत मान सरकार ने 367 बच्चों को बचाया

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जीवनज्योत' के तहत पिछले 9 महीनों में 367 बच्चों को भीख मांगने और कचरा बीनने जैसी स्थिति से बचाया गया है।

  • Saurabh | 20 Jul 2025 10:07 PM
Punjab: अब कोई बच्चा नहीं मांगेगा भीख, भगवंत मान सरकार ने 367 बच्चों को बचाया

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक सराहनीय अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन जीवनज्योत’ नाम के इस अभियान के तहत बीते 9 महीनों में 367 बच्चों को भीख मांगने और कचरा बीनने जैसी हालत से बाहर निकाला गया है। ये वे मासूम थे, जिनके हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, लेकिन हालात ने उन्हें कटोरा पकड़ा दिया था।

कहां से बचाए गए बच्चे?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सरकार ने यह अभियान खासकर रेलवे स्टेशन, बाजार, मंदिर, ट्रैफिक सिग्नल और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाया, जहां बच्चों से भीख मंगवाने या उन्हें कचरा बीनने में लगाया जाता है। सितंबर 2024 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 753 बचाव अभियान चलाए जा चुके हैं।

350 बच्चे लौटे अपने घर

अब तक 350 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है, जबकि जिन बच्चों के परिवार का कोई सुराग नहीं मिला, उन्हें बाल गृहों में सुरक्षित रखा गया है। कुछ बच्चों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जा रही है ताकि सही परिजनों तक उन्हें पहुंचाया जा सके।

शिक्षा और सहायता भी मिली

सरकार ने सिर्फ बच्चों को बचाया ही नहीं, बल्कि उनका भविष्य भी संवारने का काम किया है:

183 बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाया गया

13 छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में भर्ती किया गया

30 गरीब बच्चों को ₹4,000 प्रति माह की आर्थिक मदद दी जा रही है

16 बच्चों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया

13 बच्चों को स्वास्थ्य बीमा भी मिला है

सख्त कानून का प्रावधान

अगर कोई व्यक्ति किसी बच्चे से जबरदस्ती भीख मंगवाता है या मानव तस्करी करता है, तो उसे 5 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। वहीं, अगर कोई अभिभावक बार-बार अपने बच्चे को भीख मंगवाने पर मजबूर करता है, तो उसे 'अनफिट पेरेंट' घोषित किया जाएगा और राज्य सरकार उस बच्चे की जिम्मेदारी लेगी।

सीएम भगवंत मान का ड्रीम प्रोजेक्ट

‘ऑपरेशन जीवनज्योत’ भगवंत मान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका सपना है ऐसा पंजाब बनाना, जहां कोई बच्चा भूखा न सोए, सड़क पर न रहे और अपनी पहचान न खोए। यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर बच्चे को सम्मान और अवसर देने की पहल है।

संबंधित ख़बरें
Sawan Somvar

Sawan का दूसरा सोमवार, 21 जुलाई को खुलेंगे भोलेनाथ के कृपा द्वार, जानें महाशुभ योग

AAP MLA Anmol Gagan

AAP विधायक अनमोल गगन ने वापस लिया इस्तीफा, राजनीति छोड़ने के फैसले से पलटीं

Indonesia boat fire

इंडोनेशिया: नौका में आग लगने से 5 की मौत, 280 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home