पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार राज्य की तस्वीर बदलने के लिए ज़मीन पर ठोस कदम उठा रही है. हर वर्ग, किसान, महिलाएं और युवा, को साथ लेकर तरक्की की नई इबारत लिखी जा रही है. 'रंगला पंजाब' अब सिर्फ एक सपना नहीं, हकीकत बनता जा रहा है.
पंजाब सरकार ने फसलों को सिंचाई का पूरा सपोर्ट देने के लिए ग्राउंड लेवल पर बड़े फैसले लिए हैं. खेतों तक पानी पहुंचाने की दिशा में रणनीतिक प्लान तैयार है. खेती की ताकत को दोगुना करने के लिए अब हर बूंद की कीमत समझी जा रही है.
सरकार ने संगरूर जिले में नहरों के जाल को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. इस फंड से सिंचाई तंत्र को न केवल सुधारा जाएगा, बल्कि पानी की बर्बादी भी रुकेगी.
नई सिंचाई योजना के तहत लगभग 20,000 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा. 38,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि इस प्रोजेक्ट से सिंचित होगी. भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है.
फाजिल्का जैसे जिलों, जहां जलभराव वर्षों से किसानों की चिंता का कारण रहा है, वहां विशेष योजना तैयार की गई है. शीघ्र ही यहां जलनिकासी की दिशा में काम शुरू होगा.
कुल मिलाकर, पूरे पंजाब में सिंचाई ढांचे को मॉडर्न और स्मार्ट बनाया जा रहा है. सब्सिडी के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहारा मिल रहा है और कंडी इलाके में जल संग्रहण परियोजनाएं भी ज़ोर पकड़ रही हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
