• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मान सरकार का दमदार तोहफा! संगरूर को मिली नई 108 एम्बुलेंस, भराज ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए वादों को जमीनी स्तर पर पूरा करने में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

  • Sagar | 24 Jun 2025 01:53 PM
मान सरकार का दमदार तोहफा! संगरूर को मिली नई 108 एम्बुलेंस, भराज ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए वादों को जमीनी स्तर पर पूरा करने में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में संगरूर विधानसभा क्षेत्र के चन्नो में एक नई आधुनिक 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है.

इस एम्बुलेंस का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक नरिंदर कौर भराज द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. यह एम्बुलेंस भवानीगढ़ से लेकर पटियाला तक के ग्रामीण इलाकों में तत्काल चिकित्सा सेवा पहुंचाने में सहायक साबित होगी. क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी हो गई है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आपात स्थिति में तुरन्त चिकित्सा सेवा का भरोसा

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा, लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि एक समर्पित एम्बुलेंस सेवा हो जो हर परिस्थिति में तुरंत पहुंच सके. आज मुझे बेहद खुशी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच और प्राथमिकता के चलते यह संभव हो सका है.'

उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट और जीवन रक्षक सुविधाएं मौजूद हैं. इससे न केवल दुर्घटना के समय बल्कि अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य समस्याओं में भी त्वरित राहत मिलेगी.

स्वास्थ्य सेवाओं में लाया जा रहा है सुधार

विधायक भराज ने कहा कि मान सरकार पूरे पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्रांतिकारी बदलाव कर रही है. चाहे मोहल्ला क्लीनिक हों या जनसेवा केंद्र, सरकार का फोकस जनता की पहुंच तक गुणवत्तापूर्ण सेवा पहुंचाना है. उन्होंने आगे कहा, "हमने जो वादे किए थे, उन्हें निभाना हमारी जिम्मेदारी है. पंजाब का आम नागरिक अब खुद महसूस कर रहा है कि राज्य सरकार की नीतियां उसकी जिंदगी को बेहतर बना रही हैं.

नई एम्बुलेंस से गांवों को मिलेगी राहत

इस 108 एम्बुलेंस के शुरू होने से भवानीगढ़, चन्नो और आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को आपात स्थिति में समय पर इलाज मिल सकेगा. अब मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए घंटों का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

संबंधित ख़बरें
Panchayat Season 4 में सबसे बड़ा सवाल- क्या रिंकी और सचिव जी होंगे एक, या फिर बनराकस के घर जाएगी पंचायत?

Panchayat Season 4 में सबसे बड़ा सवाल- क्या रिंकी और सचिव जी होंगे एक, या फिर बनराकस के घर जाएगी पंचायत?

 केजरीवाल नहीं तो किसकी होगी पंजाब में राज्यसभा की Entry? चर्चा में सबसे आगे मनीष सिसोदिया

केजरीवाल नहीं तो किसकी होगी पंजाब में राज्यसभा की Entry? चर्चा में सबसे आगे मनीष सिसोदिया

मंडियों में अब नहीं होगी मारामारी, भगवंत मान ने बनाई धान खरीद की स्पेशल टीम

मंडियों में अब नहीं होगी मारामारी, भगवंत मान ने बनाई धान खरीद की स्पेशल टीम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home