• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

BBMB ने CISF के लिए घर देने का फैसला रोका, अब डैम की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस

पंजाब सरकार के कड़े विरोध के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने CISF के लिए बनाए जा रहे रिहायशी इंतजाम रोक दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डैम की सुरक्षा में CISF की तैनाती का विरोध करते हुए कहा था कि पंजाब पुलिस इसकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।

  • Saurabh | 13 Jul 2025 05:10 PM
BBMB ने CISF के लिए घर देने का फैसला रोका, अब डैम की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है। इसका कारण है BBMB परियोजनाओं में CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की तैनाती, जिसका भगवंत मान सरकार ने खुलकर विरोध किया।

अब इस विरोध का असर दिखने लगा है। AAP Punjab ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी है कि BBMB ने CISF कर्मचारियों को आवास देने का फैसला रद्द कर दिया है। इससे मान सरकार को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है मामला?

BBMB की नांगल टाउनशिप में 296 CISF जवानों की तैनाती और उनके लिए आवास बनाए जाने की योजना थी।

लेकिन पंजाब सरकार ने इस पर सख्त आपत्ति जताई और कहा कि बांध और टाउनशिप की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है।

मान सरकार ने BBMB को CISF तैनाती के लिए बजट देने से भी इंकार कर दिया।

बता दें कि BBMB में पंजाब सरकार की 52% हिस्सेदारी है और वह बोर्ड को फंड देती है।

केंद्र का आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही आदेश जारी कर CISF को पंजाब व हिमाचल पुलिस की जगह BBMB में तैनात करने की मंजूरी दी थी। इसका मकसद था बांध और टाउनशिप की सुरक्षा को और मजबूत करना।

लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस फैसले को राज्य अधिकारों में हस्तक्षेप माना और उसका कड़ा विरोध किया। अब BBMB ने CISF के लिए आवासीय सुविधा नहीं देने का निर्णय लिया है, जिसे मान सरकार की जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

BBMB क्या है?

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ को पानी और बिजली की आपूर्ति करने वाली संस्था है। इसकी परियोजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ।

संबंधित ख़बरें
Sneha Debnath missing

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा देबनाथ लापता, सीसीटीवी काम न करने से जांच में परेशानी

auto driver

"मैं हिंदी बोलूंगा" कहने वाले प्रवासी ऑटो ड्राइवर की महाराष्ट्र में पिटाई

bhagwant Mann

पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार का नया कदम – 3083 मॉडर्न खेल ग्राउंड बनाए जाएंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home