• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन पर हाईकोर्ट हड़कंप! कारोबारियों की याचिका ने मचाई हलचल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूरी तरह रोक के खिलाफ जवाब मांगा. कोर्ट ने पूछा, क्यों सिर्फ दिल्ली के लिए आदेश? ग्रीन पटाखों और पूरे देश की नीति पर होगी चर्चा.

  • Samachaar Desk | 12 Sep 2025 04:47 PM
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन पर हाईकोर्ट हड़कंप! कारोबारियों की याचिका ने मचाई हलचल

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह से रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है. पटाखा कारोबारियों ने याचिका दायर कर अदालत से रियायत की गुहार लगाई है. अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि पटाखों पर आदेश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक क्यों सीमित है.

पटाखा कारोबारियों की चुनौती

राज्य सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के चलते दिल्ली और आस-पास के शहरों में पटाखों की बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया था. अब फायरवर्क ट्रेडर्स एसोसिएशन, इंडिक कलेक्टिव और हरियाणा फायरवर्क मैन्युफैक्चरर्स ने इसे चुनौती दी है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कई पटाखा कारोबारियों के पास 2027-28 तक वैध लाइसेंस है, लेकिन पिछले आदेशों के कारण उन्हें रद्द किया जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ग्रीन पटाखों की मांग

याचिकाकर्ताओं ने यह भी मांग की है कि उन्हें ग्रीन पटाखों के उत्पादन और बिक्री की अनुमति दी जाए. उन्होंने कहा कि जो भी मानक तय किए जाएंगे, वे उनका पालन करेंगे. इस पर कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या ग्रीन पटाखों के मानक पहले ही तय हो गए हैं. केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि नेशनल इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) ने इस पर शोध किया है और अगली सुनवाई में रिपोर्ट पेश करेंगे.

कोर्ट ने पूरे देश के लिए नीति पर जोर दिया

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने पटाखों से जुड़ा आदेश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित होने पर सवाल उठाया. जजों ने कहा कि जो नीति बनाई जाएगी, वह पूरे देश के लिए लागू होनी चाहिए. दूसरे शहरों को भी स्वच्छ हवा का अधिकार है.

गरीब तबका सबसे अधिक प्रभावित

एमिकस क्यूरी के रूप में कोर्ट की मदद कर रही वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि अमीर लोग प्रदूषण वाले महीनों में बाहर चले जाते हैं या एयर फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गरीब तबका इसका सबसे अधिक शिकार होता है. चीफ जस्टिस ने भी कहा कि सिर्फ दिल्ली के लिए नीति बनाना सही नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमृतसर में पिछले साल की स्थिति दिल्ली से भी अधिक गंभीर थी.

सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई से साफ है कि पटाखों पर केवल दिल्ली तक रोक का मामला अब पूरे देश में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण सुरक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण बन गया है.

संबंधित ख़बरें
Mumbai High Court

दिल्ली के बाद अब मुंबई हाई कोर्ट में BOMB अलर्ट! परिसर में मचा हड़कंप, जज और वकीलों की जान खतरे में!

Ind vs Pak Asia Cup

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में बवाल! इंडिया-पाक मैच के आधे टिकट अभी भी खाली, फैंस नाराज या कुछ और?

Rise And Fall

Rise And Fall: पवन सिंह की हरकतों से परेशान हुईं धनश्री वर्मा? किया चौंकाने वाला खुलासा… उड़ें फैंस के होश!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home