• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में AI Impact Summit के चलते आज इन रास्तों पर लगेगा तगड़ा जाम, चेक कर लें अपना रूट

India AI Impact Summit 2026: आज राजधानी में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 का आखिरी दिन है और इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार इस पर नजर जरूर डालें-

  • Samachaar Desk | 21 Feb 2026 04:24 PM
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में AI Impact Summit के चलते आज इन रास्तों पर लगेगा तगड़ा जाम, चेक कर लें अपना रूट

Delhi Traffic Police Advisory: जैसा की सभी को पता है कि राजधानी में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 चल रहा है. ये 16 फरवरी से शुरू हुआ था और इसमें जगह-जगह से कई नामी लोग शामिल हुए हैं. 4 दिन के अच्छे सफर के बाद आज ये खत्म होने वाला है. आज 21 फरवरी को इसी के चलते राजधानी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम के आसपास बढ़ी हुई भीड़ को मैनेज करने के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि लोग आराम से निकल सकें और किसी को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार विजिटर्स और गाड़ियों के ज्यादा आने-जाने की वजह से सुबह 9 बजे से ये नियम लागू कर दिए गए थे और ये रात 8 बजे तक लागू रहेंगे. इसी की वजह से अगर आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ें-

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

आज 21 फरवरी को दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 का आखिरी दिन है जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसे लागू करने क मकसद बस इतना है कि लोगों को आने- जाने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो और हर किसी का सफर आरामदायक हो. आज के कार्यक्रम में बड़े-बड़े लोगों के पहुंचने के चांसेज है क्योंकि आज समिट का आखिरी दिन है. आज के दिन देश-विदेश से कई बड़े लोग आएंगे, इसलिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक व्यवस्था लागू रहेगी.

कहां-कहां होगा आज ट्रैफिक का प्रभाव?

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की मानें तो, भैरों मार्ग, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड और प्रगति मैदान के पास लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है. अगर आज ज्यादा ट्रैफिक हुआ तो कई जगहों पर डायवर्जन भी लग सकता है. पुलिस ने ये भी कहा है कि आज के दिन आम लोगों की सुविधा का काफी ध्यान रखा जाएगा, लेकिन पीक समय में दिक्कत हो सकती है.

दूसरे रास्तों का करें उपयोग

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि अगर हो सके तो इन रास्तों से बचें और दूसरे रास्तें यानी तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, शेरशाह रोड, रिंग रोड का उपयोग करें. साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करें और अपनी गाड़ियों का आज न उपयोग करें. ऐसा करने से पर्सनल गाड़ियों का दबाव कम होगा.

पुलिस ने लोगों से ये भी कहा है कि किसी भी तरह का प्लान बनाने से पहले एक बार ट्रैफिक का हाल चेक करें और थोड़ा पहले घर से निकलें, ताकि समय की कमी के चलते नियम को न तोड़ना पड़े. लोगों से ये भी अपील की गई है कि सही लेन में चलें और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों की बातों का पालन करें. किसी भी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक बार चेक कर लें.

संबंधित ख़बरें
Pak vs NZ

बारिश बिगाड़ेगी सुपर-8 का पहला धमाका… पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच रद्द हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?

Malaika Arora

इटली में मिस्ट्री मैन संग दिखीं मलाइका अरोड़ा! क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद शुरू हुई नई लव स्टोरी?

laptop care tips avoid common mistakes

Laptop Care Guide: क्या आप भी करते हैं ये 5 आम गलतियां? खतरे में पड़ सकता है आपका लैपटॉप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home