• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जन्मभूमि नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन, हरियाणा सीएम सैनी को बताया बड़ा भाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के जींद जिले स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

  • Saurabh | 19 Jul 2025 11:15 PM
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जन्मभूमि नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन, हरियाणा सीएम सैनी को बताया बड़ा भाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बार अपना 51वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव नंदगढ़ (हरियाणा के जुलाना, जिला जींद) में मनाया। यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद गांव का पहला दौरा था। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, "आज जन्मभूमि पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगा कि इस खास दिन पर मुझे अपनी मिट्टी को नमन करना चाहिए।" उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अपने परिवार का आभार जताया और कहा कि सभी ने उन्हें बहुत स्नेह और आशीर्वाद दिया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस मौके पर रेखा गुप्ता और नायब सिंह सैनी ने गांव नंदगढ़ में एक ई-लाइब्रेरी और एक इनडोर जिम का उद्घाटन किया। साथ ही दोनों नेताओं ने महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक आठ चुनाव लड़े हैं — दो विश्वविद्यालय, तीन नगर निगम और तीन विधानसभा चुनाव। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा परिवार और समाज का साथ मिला है, खासकर हरियाणा के लोगों का।

रेखा गुप्ता ने कहा, "जब भी मैंने दिल्ली में चुनाव लड़ा, हरियाणा के हर कोने से लोगों ने मेरा साथ दिया। आज इस मंच से मैं सभी का धन्यवाद करती हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा मंच है, जहां एक साधारण परिवार का बेटा या बेटी देश और राज्य के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने गर्व से कहा कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनकी ‘कर्मभूमि दिल्ली है और जन्मभूमि हरियाणा’। रेखा गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को अपना "बड़ा भाई" बताते हुए उनके विकास कार्यों की जमकर तारीफ की और हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।

संबंधित ख़बरें
Anmol Gagan Mann with kejriwal

पंजाब की राजनीति में हलचल: अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का ऐलान

holiday

पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, 31 जुलाई को स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

Majithia

शिअद नेता मजीठिया की न्यायिक हिरासत 2 अगस्त तक बढ़ी – ड्रग मनी और संपत्ति मामला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home