• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पर यमुना में लगाई डुबकी, कहा – पूर्वांचलियों से किया वादा पूरा किया

छठ महापर्व के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार छठ घाट पर पवित्र यमुना में डुबकी लगाकर सूर्य देव और छठी मइया से दिल्लीवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

  • Saurabh | 27 Oct 2025 10:27 PM
सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पर यमुना में लगाई डुबकी, कहा – पूर्वांचलियों से किया वादा पूरा किया

छठ महापर्व के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार छठ घाट पर पहुंचकर पवित्र यमुना नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने सूर्य देव और छठी मइया से दिल्लीवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों से किया गया वादा सरकार ने पूरा किया है। केजरीवाल सरकार के समय यमुना किनारे छठ मनाने पर प्रतिबंध था, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उस फैसले को रद्द कर दिया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“भव्य और दिव्य तरीके से मनाई जा रही छठ पूजा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ पर्व भव्य और दिव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह पर्व न सिर्फ आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि यह मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन का संदेश देता है।”

उन्होंने बताया कि यमुना के किनारे बने घाटों पर सुरक्षा, सफाई, बिजली, शौचालय और मेडिकल सुविधा जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

नाव से किया घाटों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा, और अधिकारियों के साथ नाव से लगभग तीन किलोमीटर का सफर किया और छठ घाटों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने नाव में छठ गीत गाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

विभिन्न इलाकों में की पूजा-अर्चना

रेखा गुप्ता ने मंगोलपुरी के छठ पार्क और कश्मीरी गेट के वासुदेव घाट पर भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। उनके साथ सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक राजकुमार चौहान, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। वासुदेव घाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कोंडली नहर विवाद के बाद पूजा

छठ से एक दिन पहले कोंडली नहर में पानी न होने को लेकर भाजपा और आप में राजनीतिक विवाद हो गया था। रात में नहर में पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उसी नहर में पूजा की और कहा कि “भाजपा सरकार ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया है।”

संबंधित ख़बरें
gopashtami 2025

Gopashtami 2025 : कब है गोपाष्टमी 2025? जानें पूजा की सही तारीख, तिथि और शुभ मुहूर्त..!

Jewar Airport Inauguration

Jewar Airport Inauguration : कब होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, अब तक ये एयरपोर्ट हो गए बंद

shahrukh khan

शाहरुख खान के बच्चों की पढ़ाई: सुहाना और आर्यन में कौन है आगे?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home