• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

  • Saurabh | 04 Nov 2025 11:27 AM
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, मुख्य सचिव राजीव वर्मा और दिल्ली नगर निगम समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इन पर नियंत्रण के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो शाम तक अपनी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री को सौंपेंगी।

उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। राजधानी के विभिन्न “हॉट स्पॉट” क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

धूल और कचरे पर नियंत्रण के उपाय

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की बौछारों का छिड़काव लगातार किया जा रहा है ताकि हवा में मौजूद धूल के कण कम हों। इसके साथ ही मैकेनिकल क्लीनिंग मशीनें भी सड़कों और गलियों में तैनात की गई हैं।

दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सड़कें, कॉलोनियां और बाजार साफ-सुथरे रखे जाएं और जहां भी कूड़ा दिखे, उसे तुरंत हटा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई और निगरानी टीमों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है ताकि कोई क्षेत्र नजरअंदाज न हो।

ठंड में खास इंतजाम की तैयारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सर्दियों में अगर प्रदूषण का स्तर और बढ़ता है, तो रात में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों को हीटर देने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इससे ठंड के साथ प्रदूषण से होने वाली परेशानियों को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।

सरकार का पूरा ध्यान प्रदूषण नियंत्रण पर

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि सरकार अन्य निकायों के साथ मिलकर लगातार उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि वाटर स्प्रिंकलर की ड्यूटी डबल कर दी गई है और धूल नियंत्रण को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।

सिरसा ने दोहराया कि किसी भी अधिकारी या टीम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

संबंधित ख़बरें
Dev Deepawali 2025 Subh Yog And Puja Muhurat

Dev Deepawali 2025 Subh Yog And Puja Muhurat : काशी में जगमगाएंगे लाखों दीप, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त

4 November Ka Rashifal

4 November Ka Rashifal: मेष-सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, वृषभ-मिथुन रहें सतर्क, जानिए आज का भविष्यफल

arrested

पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट की योजना बना रहे 5 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home