• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: 27 अक्टूबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी, छठ पर्व पर लिया गया फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व के मौके पर दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार, 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है।

  • Saurabh | 25 Oct 2025 11:25 AM
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: 27 अक्टूबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी, छठ पर्व पर लिया गया फैसला

दिल्ली में छठ पूजा मनाने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह फैसला दिल्ली के उन लोगों के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है जो पूरे उत्साह के साथ छठ महापर्व मनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 अक्टूबर को छुट्टी इसलिए रखी गई है क्योंकि यह चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन है, जिसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दिन घरों और घाटों पर तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं, इसलिए सरकार ने फैसला किया कि सभी सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह अवकाश स्थानीय स्तर पर लागू होगा ताकि लोगों को त्योहार की तैयारी और पूजा के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

सरकार ने की श्रद्धालुओं की सुविधा की व्यवस्था

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार ने सभी छठ घाटों पर सफाई, सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है ताकि लोग शांति और श्रद्धा के साथ पूजा कर सकें।

छठ – आस्था, भक्ति और प्रकृति का पर्व

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है, जो जल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को एकजुट करता है और समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ाता है।

25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होकर उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होता है। इस दौरान लोग चार दिनों तक शुद्धता, उपवास और भक्ति में डूबे रहते हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और विदेशों में भी यह पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है।

संबंधित ख़बरें
bsnl

Balle Balle! BSNL का फेस्टिव ऑफर: 199 रुपए वाला प्लान अब और भी हुआ सस्ता, जानें डिटेल्स

Aaj Ka Rashifal

25 October Ka Rashifal : हर राशि के लिए दिनभर के अवसर, चुनौतियाँ और शुभ संकेत

Jalandhar

जालंधर जिमखाना क्लब का बड़ा फैसला: सदस्यता फीस 15 लाख, बच्चों के लिए बढ़ेगा किड्स जोन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home