• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

Delhi News: पहाड़गंज में बिल्डिंग हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

  • Saurabh | 17 May 2025 09:23 PM
Delhi News: पहाड़गंज में बिल्डिंग हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

शनिवार शाम दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी शाम 6:05 बजे अग्निशमन विभाग को मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल मौके पर आपातकालीन टीमें खोज और राहत अभियान में जुटी हैं।

इससे पहले 19 अप्रैल को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में भी ऐसी ही एक घटना में चार मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की जान चली गई थी। उस वक्त एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य राहत दलों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहाड़गंज हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

हादसे के वक्त मजदूर बिल्डिंग के बेसमेंट में काम कर रहे थे, जहां होटल निर्माण का कार्य चल रहा था। उसी दौरान अचानक आई तेज हवा और बारिश के चलते इमारत ढह गई। हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home