• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

वानखेड़े में कैरेबियाई तूफान! 244 रन ठोक वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 19 छक्कों से जिम्बाब्वे पस्त

WI vs Zim: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 244 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। शिमरन हेटमायर (85 रन) और रोवमैन पॉवेल (59 रन) की तूफानी पारियों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को बेबस कर दिया।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 24 Feb 2026 11:14 AM
वानखेड़े में कैरेबियाई तूफान! 244 रन ठोक वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 19 छक्कों से जिम्बाब्वे पस्त

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन ठोक दिए। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इस विस्फोटक पारी के हीरो रहे शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल, जिन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचा वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर 2007 में श्रीलंका ने 260 रन बनाकर खड़ा किया था। अब 244 रन के साथ वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले 235 रन का स्कोर आयरलैंड के नाम था, जो अब तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

वेस्टइंडीज के पास श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन आखिरी ओवरों में वह लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गया।

शुरुआती झटकों के बाद तूफानी वापसी

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ब्रेंडन किंग सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शाई होप भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुरुआती झटकों के बाद ऐसा लगा कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी। लेकिन इसके बाद हेटमायर और पॉवेल ने मैच का रुख ही बदल दिया। दोनों ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी की और तेजी से रन जोड़े। शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने 34 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। रोवमैन पॉवेल ने भी 35 गेंदों में 59 रन की दमदार पारी खेली। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले।

आखिरी ओवरों में और बढ़ी रफ्तार

रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंदों पर 13 रन जोड़े। शरफाने रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर पारी को शानदार अंदाज में खत्म किया। पूरी पारी में वेस्टइंडीज ने 19 छक्के और 16 चौके लगाए। जिम्बाब्वे के गेंदबाज इस आक्रमण के सामने बेबस नजर आए। कप्तान सिकंदर रजा सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 52 रन खर्च कर दिए।

संबंधित ख़बरें
WhatsApp latest update schedule feature will send messages automatically

iOS बीटा में आया WhatsApp का धमाकेदार Message Schedule फीचर, जानिए कैसे होगा इसका इस्तेमाल

ramadan 2026 india 23 February sehri iftar timings eid importance

Iftar Timming 23 February: कब खत्म हो रहा रमजान, क्या है आज के इफ्तार का समय?

T20 World Cup

सुपर-8 में बड़ा उलटफेर! वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत फिसला… सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home