• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

बाबर को चौथे नंबर पर उतारकर पाकिस्तान ने पहले ही मान ली हार? NZ से मुकाबले से पहले अफरीदी का बड़ा हमला!

Pak vs NZ: टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान की टीम रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बाबर आजम को चौथे नंबर पर नहीं, बल्कि पारी की शुरुआत करनी चाहिए थी. उन्होंने सईम अयूब के लगातार खराब प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि अनुभवी खिलाड़ी का सही उपयोग जरूरी है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 21 Feb 2026 10:48 AM
बाबर को चौथे नंबर पर उतारकर पाकिस्तान ने पहले ही मान ली हार? NZ से मुकाबले से पहले अफरीदी का बड़ा हमला!

PAK vs NZ Super 8: T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. मैच शाम 7 बजे आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान की टीम चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनेहोंने साफ शब्दों में टीम चयन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

बाबर आजम की बल्लेबाजी क्रम पर विवाद

अफरीदी का मानना है कि बाबर आजम को पारी की शुरुआत करनी चाहिए थी. उनके अनुसार बाबर चौथे नंबर के बल्लेबाज नहीं हैं. अगर टीम पहले से तय करके गई थी कि बाबर को चौथे नंबर पर ही खिलाना है, तो यह गलत सोच है. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट में टीम का चयन हालात, पिच और विरोधी टीम को देखकर किया जाना चाहिए. पहले से योजना बनाकर चलना कई बार भारी पड़ सकता है. अफरीदी ने सईम अयूब के प्रदर्शन को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पिछले कई मैचों में अयूब बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 24 रन बनाए, अमेरिका के खिलाफ 19 रन, भारत के खिलाफ केवल 6 रन और नामीबिया के खिलाफ 14 रन ही बना सके. ऐसे में टीम को यह सोचना चाहिए था कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, तो अनुभवी खिलाड़ी को मौका दिया जाए.

रणनीति में लचीलापन जरूरी

अफरीदी ने यह भी कहा कि वह किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दे रहे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन को परिस्थिति के अनुसार फैसले लेने चाहिए. उनके मुताबिक बड़े मुकाबलों में छोटी रणनीतिक गलती भी टीम को नुकसान पहुंचा सकती है. पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच चुका है. न्यूजीलैंड के बाद उसे इंग्लैंड और श्रीलंका से भी भिड़ना है. ऐसे में हर मैच बेहद महत्वपूर्ण है. सही बल्लेबाजी क्रम और मजबूत रणनीति ही टीम को आगे बढ़ा सकती है.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पाकिस्तान की टीम आगे के मुकाबलों में कोई बदलाव करती है या उसी योजना के साथ मैदान में उतरती है.

संबंधित ख़बरें
holi 2026 how to make gulal at home in hindi tips

Gulal Making Tips: इस होली घर पर बनाए गुलाल, तरीका है बेहद आसान

dhundhiraj chaturthi ganesh ji puja vidhi bhog list and mistakes to avoid

Ganesh Ji Puja Bhog: आद ढुण्ढिराज चतुर्थी के दिन भहवान को चढ़ाएं येभग, बप्पा की बरसेगी असीम कृपा

yash upcoming film toxic fees 50 crore

Yash Toxic Film: टॉक्सिक फिल्म के लिए कितनी मोटी रकम ले रहे हैं यश?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home