• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

‘ट्रॉफी के लिए 140 करोड़ भारतीयों…’ T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी कप्तान की खुली चेतावनी!

Ind vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए उनकी टीम कुछ दिल तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 08 Mar 2026 11:02 AM
‘ट्रॉफी के लिए 140 करोड़ भारतीयों…’ T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कीवी कप्तान की खुली चेतावनी!

World Cup Final 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं।

मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान

फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने भारतीय फैंस का ध्यान खींच लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए वह कुछ दिल तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान का सीधा मतलब है कि न्यूजीलैंड टीम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी, चाहे इसके लिए भारतीय फैंस का दिल ही क्यों न टूट जाए।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

???? BIG STATEMENT BYMITCHELL SANTNER ????

Reporter Asked: - “Can you think about breaking billions of hearts?”

Mitchell Santner replied: - “Yeah! We wouldn’t mind breaking a billion hearts.” ???????? pic.twitter.com/J4iu05Z3vp

— META_07 (@PankajSard27965) March 7, 2026

2023 वनडे वर्ल्ड कप की यादें ताजा

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए भावनात्मक यादों से जुड़ा हुआ है। इसी मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला गया था, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी कहा था कि वह स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को शांत करना चाहते हैं।

न्यूजीलैंड का फाइनल तक का सफर

न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। ग्रुप चरण में टीम ने चार में से तीन मैच जीतकर सुपर-8 में प्रवेश किया। टीम को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सुपर-8 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार मिली, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

सेमीफाइनल में दमदार जीत

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ। इस मैच में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की और फाइनल में जगह पक्की कर ली। दिलचस्प बात यह रही कि ग्रुप चरण में इसी दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में कीवी टीम ने शानदार वापसी की। अब सभी की नजरें भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में होने वाला यह मैच बेहद रोमांचक होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की टीम भारतीय चुनौती का सामना कैसे करती है।

संबंधित ख़बरें
Rashmika-Vijay wedding

Rashmika-Vijay Wedding Record: शादी के सिर्फ कुछ ही दिन बाद रश्मिका-विजय ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

sim not reading phone hidden reasons

फोन का सिम अचानक रीड नहीं कर रहा? ये हैं वो छुपे हुए कारण जो आप नहीं जानते!

T20 World Cup Final

T20 World Cup Final: संजू सैमसन vs फिन एलन! अहमदाबाद में किसका बल्ला मचाएगा तबाही?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home