• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

PBKS vs MI Qualifier-2: श्रेयस का तूफान, पंजाब की उड़ान: MI को रौंद फाइनल में पहुंची PBKS

पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

  • Saurabh | 02 Jun 2025 01:49 AM
PBKS vs MI Qualifier-2: श्रेयस का तूफान, पंजाब की उड़ान: MI को रौंद फाइनल में पहुंची PBKS

PBKS vs MI Qualifier-2: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की विस्फोटक और प्रेरणादायक पारी खेली।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 203 रन बनाए। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 44-44 रनों की अहम पारियां खेलीं। जॉनी बेयरस्टो ने तेज 38 रन बनाए, जबकि अंत में नमन धीर की 18 गेंदों पर 37 रनों की पारी ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। पंजाब की ओर से चहल, विशंक विजयकुमार और काइल जैमीसन को 1-1 सफलता मिली।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पंजाब की जवाबी पारी:

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत तेज रही। जॉश इंगलिस ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिनमें एक ओवर में बुमराह के खिलाफ 20 रन शामिल रहे। इसके बाद नेहल वढेरा (29 गेंदों में 48 रन) और कप्तान अय्यर ने मिलकर 7.5 ओवर में 84 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 8 छक्के लगाए और एक ओवर शेष रहते टीम को जीत दिला दी। अय्यर की कप्तानी पारी ने पंजाब को 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया, और IPL के 18वें सीज़न में अब निश्चित है कि एक नया चैंपियन मिलेगा।

अब आगे क्या?

पंजाब किंग्स अब 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी। RCB ने क्वालिफायर-1 जीतकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली थी। इस बार आईपीएल को एक नया विजेता मिलेगा — क्या पंजाब इतिहास रचेगा या आरसीबी अपना पहला खिताब जीतेगी, इसका फैसला मंगलवार को होगा।

संबंधित ख़बरें
इंडिगो की उड़ान और ऊँची: 30 नए A350 विमानों का ऑर्डर

इंडिगो की उड़ान और ऊँची: 30 नए A350 विमानों का ऑर्डर

यूक्रेन का करारा जवाब: एयरबेस पर हमला, 40 रूसी विमान तबाह

यूक्रेन का करारा जवाब: एयरबेस पर हमला, 40 रूसी विमान तबाह

MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने IPL में रचा इतिहास, नॉन-ओपनर के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

MI vs PBKS: सूर्यकुमार यादव ने IPL में रचा इतिहास, नॉन-ओपनर के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home