• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

IPL 2026 शेड्यूल पर बड़ा अपडेट! BCCI ने बताया कब जारी होगा कार्यक्रम, जानें

IPL 2026 schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है। इस बार पूरा कार्यक्रम एक साथ नहीं आएगा और शुरुआत में सिर्फ पहले 20 दिनों के मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Mar 2026 03:11 PM
IPL 2026 शेड्यूल पर बड़ा अपडेट! BCCI ने बताया कब जारी होगा कार्यक्रम, जानें

IPL 2026 Schedule Update: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच लगातार चर्चा हो रही है। पहले माना जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन यानी 8 मार्च को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ही अगले सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। लेकिन उस दिन शेड्यूल जारी नहीं हो पाया, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ा। अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है।

12 मार्च तक जारी हो सकता है शेड्यूल

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में बताया कि बोर्ड 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस बार पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ टूर्नामेंट के पहले 20 दिनों के मुकाबलों का कार्यक्रम ही घोषित किया जाएगा। आईपीएल के शेड्यूल को चरणों में जारी करने को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टूर्नामेंट के पहले हिस्से के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन फिलहाल सिर्फ शुरुआती मुकाबलों की तारीख और वेन्यू ही घोषित किए जाएंगे। इससे आयोजकों को आगे की परिस्थितियों के हिसाब से बाकी मैचों की योजना बनाने में आसानी होगी।

“We plan to announce IPL 2026 schedule by March 12. For now, we are going to announce the IPL 2026 schedule for first 20 days,” BCCI Secretary Devajit Saikia told IANS. pic.twitter.com/91eaQHAQP1

— IANS (@ians_india) March 10, 2026

चुनाव के कारण हो रही देरी

आईपीएल 2026 का शेड्यूल तय करने में इस बार सबसे बड़ी चुनौती आगामी विधानसभा चुनावों को माना जा रहा है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले भी खेले जाते हैं, इसलिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। यही वजह है कि बीसीसीआई को कार्यक्रम जारी करने में थोड़ी देरी हो रही है।

28 मार्च से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेले जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होकर 30 मई तक चल सकता है। 

फैंस को है बड़े ऐलान का इंतजार

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग में से एक है, इसलिए हर साल इसके शेड्यूल का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। जैसे ही कार्यक्रम जारी होगा, फैंस को यह पता चल जाएगा कि उनकी पसंदीदा टीम कब और किस मैदान पर मुकाबला खेलने वाली है। अब सभी की नजरें बीसीसीआई के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो अगले कुछ दिनों में सामने आ सकता है।

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather Update

Punjab Weather: मार्च में ही पंजाब में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

amit gosain

पंजाब की राजनीति में बड़ा झटका! BJP नेता अमित गोसाईं ने दिया इस्तीफा, अकाली दल में हुए शामिल

dhurandhar 2 paid preview ticket price and advance booking details

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज! क्या आप भी रिलीज से पहले देखना चाहते हैं फिल्म, जानें कितने की है टिकट?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home