• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

अगर India-Pakistan Final मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेलते हैं तो कौन-कौन खेलेगा? प्लेइंग-11

अगर फाइनल में हार्दिक पंड्या मैदान पर नहीं उतरते हैं, तो टीम इंडिया को बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। उनके स्थान पर कौन खेल सकते हैं।

  • Saurabh | 28 Sep 2025 12:34 PM
अगर India-Pakistan Final मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेलते हैं तो कौन-कौन खेलेगा? प्लेइंग-11

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: क्रिकेट का महामुकाबला बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है और रोमांच अपने चरम पर है। भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि इमोशंस, जुनून और गर्व का सवाल है। लेकिन इसी बीच सबसे बड़ा सवाल फैंस के बीच गूंज रहा है – क्या हार्दिक पंड्या खेलेंगे फाइनल या नहीं?

अगर हार्दिक पंड्या इस हाई-वोल्टेज मैच से बाहर हो जाते हैं, तो टीम इंडिया की बैलेंसिंग बिगड़ सकती है और प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कौन संभालेगा मिडिल ऑर्डर? कौन भरेगा हार्दिक की कमी? यही सस्पेंस इस फाइनल को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है। तो आइए जानते हैं अगर हार्दिक पंड्या बाहर होते हैं तो भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11 कैसी दिख सकती है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या हुआ हार्दिक पंड्या?

दरअसल, 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मैच में हार्दिक पंड्या पहले ओवर के बाद ही मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनकी जगह फील्डिंग के लिए रिंकू सिंह को उतारा गया, लेकिन हार्दिक मैच में लौटकर नहीं आए। भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा दोनों को क्रैंप (ऐंठन) की समस्या हुई थी। उन्होंने कहा कि अभिषेक अब पूरी तरह ठीक हैं, जबकि हार्दिक की स्थिति पर अभी भी नजर रखी जा रही है।

इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, और हर किसी की नजर इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हुई है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर अगर हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ी चोट के चलते बाहर रहते हैं। आइए जानें भारत और पाकिस्तान की संभावित टीमें।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान को दो बार हराने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए चिंता का कारण है।

हार्दिक पंड्या की जगह कौन?

हार्दिक पंड्या सुपर-4 में क्रैंप से जूझते नजर आए थे। अगर वे फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की फिटनेस

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी चोटिल हैं। अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेलते, तो उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जितेश शर्मा को दी जा सकती है। वहीं तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह उतर सकते हैं।

वापसी करने वाले खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे वापसी करने वाले हैं, जिससे गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा।

भारत की संभावित टीम:

अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, संजू सैमसन/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान की संभावित टीम: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस राऊफ और अबरार अहमद।

संबंधित ख़बरें
AAJ KA RASHIFAL

AAJ KA RASHIFAL: हर राशि के लिए खास मौके, लाभ और सावधानियां

CM Rekha Gupta

दिल्ली में विकास कार्यों का सीधा निरीक्षण कर रहीं CM रेखा गुप्ता

india vs pakistan

Dubai Weather And Pitch Report: भारत और पाकिस्तान फाइनल में बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या रखा जाएगा रिजर्व डे?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home