• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

हाथ में टैटू ने खोल दिया राज! क्या अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? फैंस ने किया बड़ा दावा

अर्शदीप सिंह की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। फैंस टैटू के आधार पर दावा कर रहे हैं कि वह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 07 Apr 2026 02:18 PM
हाथ में टैटू ने खोल दिया राज! क्या अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? फैंस ने किया बड़ा दावा

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए। हालांकि तस्वीरों में लड़की का चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने छोटी-छोटी डिटेल्स से बड़ी कहानी बना दी।

टैटू से शुरू हुई पहचान की कहानी

अर्शदीप द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लड़की के हाथ पर एक छोटा सा टैटू नजर आ रहा था। यही टैटू सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सुराग बन गया। फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह हाथ पंजाबी अभिनेत्री समरीन कौर का है। यूजर्स ने कहा कि समरीन कौर के हाथ पर भी बिल्कुल ऐसा ही टैटू है, जिससे उन्होंने दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जैसे ही यह दावा सामने आया, फैंस ने समरीन कौर की पुरानी तस्वीरें खंगालनी शुरू कर दीं। उनकी आईपीएल मैचों के दौरान की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो गईं, जो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। हालांकि ये तस्वीरें इस साल की नहीं हैं।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने फिल्म 83 में भी काम किया है, जिसमें वह एक क्रिकेटर की मंगेतर के किरदार में नजर आई थीं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

???? RUMOURS ALERT ????

Arshdeep Singh posted two stories on Snapchat where he’s seen holding a girl’s hand.

Fans noticed the “੧” tattoo, which matches Samreen Kaur, who is also the ex of Ashish Chanchlani.

Is Arshdeep dating Samreen Kaur? ???? pic.twitter.com/dEGw3Gkq1t

— Mention Cricket (@MentionCricket) April 5, 2026

रिश्ते पर अब तक सस्पेंस बरकरार

हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं के बावजूद, ना तो अर्शदीप सिंह और ना ही समरीन कौर ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच वास्तव में कोई रिश्ता है या यह सिर्फ फैंस की अटकलें हैं। क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया का कनेक्शन हमेशा चर्चा में रहता है। अर्शदीप सिंह की इस वायरल तस्वीर ने एक बार फिर यही साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर छोटी-सी बात भी बड़ी खबर बन जाती है।

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम का ‘खतरनाक’ यू-टर्न! बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट… इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

Smart Lockdown Pakistan

होर्मुज संकट का असर... पाकिस्तान में लगा स्मार्ट लॉकडाउन, ऊर्जा बचत के लिए सख्त कदम

allu arjun mega budget film title reveal atlee sci fi movie update

Allu Arjun Title Poster: अल्लू अर्जुन का मेगा धमाका! 800 करोड़ की फिल्म, खतरनाक पोस्टर और जन्मदिन पर होगा बड़ा खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home