• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सर्दियों में ताकत और एनर्जी के लिए बनाएं गरमा-गरम इस चीज का हलवा, जानें आसान रेसिपी

सर्दियों में गर्माहट और ताकत के लिए बाजरा बेहद फायदेमंद है. बाजरे का हलवा घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाएं, एनर्जी बढ़ाए और कमजोरी दूर करे.

  • Samachaar Desk | 14 Nov 2025 09:00 PM
सर्दियों में ताकत और एनर्जी के लिए बनाएं गरमा-गरम इस चीज का हलवा, जानें आसान रेसिपी

जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, लोग अपनी डाइट में बदलाव करने लगते हैं. इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पोषण की भी जरूरत होती है. ऐसे में बाजरा एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. यह अनाज कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. सर्दियों में बाजरे का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ ताकत और एनर्जी भी देता है.

आम तौर पर लोग सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं. यह खासकर सरसों के साग के साथ स्वाद में लाजवाब लगती है. इसके अलावा बाजरे की दलिया और खिचड़ी भी लोग पसंद करते हैं. लेकिन इस सर्दी आप बाजरे का हलवा भी ट्राई कर सकते हैं. हलवे में घी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल इसे और भी पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बाजरे का हलवा खाने के फायदे

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, बाजरे का सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है. इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर गर्म रहता है और थकान कम होती है. हलवे में अगर ड्राई फ्रूट्स और देसी घी मिलाए जाएं तो यह शरीर को ताकत देने में मदद करता है. हलवा खाने से एनर्जी बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है. लेकिन अगर आप इसमें चीनी डालते हैं तो डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.

बाजरा हलवा बनाने की सामग्री

1 कप बाजरे का आटा ½ कप घी ¾ कप गुड़ या चीनी (स्वादानुसार) 2 कप गर्म पानी 4–5 इलायची काजू, बादाम, पिस्ता

बाजरा हलवा बनाने की विधि

1. एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें बाजरे का आटा डालकर मीडियम आंच पर भूनें .आटा हल्का भूरा और खुशबूदार होने लगे तो समझें कि यह भुन चुका है.

2. पानी को हल्का गर्म करके धीरे-धीरे कड़ाही में डालें. ध्यान रखें कि पानी एक साथ न डालें, नहीं तो गांठे बन सकती हैं.

3. मिश्रण को अच्छे से हिलाते हुए स्मूथ बनाएं.

4. अब इसमें गुड़ मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकाएं.

5. अंत में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट डालकर 1 मिनट और पकाएं.

गरमा-गरम और पौष्टिक बाजरे का हलवा तैयार है. इसे आप सर्दियों में नाश्ते या डिनर में शामिल कर सकते हैं और अपने परिवार को स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का लाभ दे सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
bjp logo

8 सीटों के उपचुनाव में किसकी लगी लॉटरी? नगरोटा में बीजेपी, अंता में कांग्रेस… देखें पूरा परिणाम

mahima chauhdary

महिमा चौधरी की बेटी अर्याना का स्कूल वीडियो वायरल! फैंस बोले- ये तो एक्ट्रेस की हू-बहू कॉपी है!

dr shaheen

डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगे राज, कानपुर कॉलेज में मिलने आते थे रहस्यमयी लोग!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home