• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय सर्दियों में इन गलतियों से बचें, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान

Contact lenses in winter: सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनना सुरक्षित है, लेकिन आंखों में नमी बनाए रखें, हाथ साफ करें, ज्यादा देर न पहनें और हीटर/ब्लोअर से दूरी बनाएं. लालपन पर तुरंत लेंस उतारें.

  • Samachaar Desk | 21 Nov 2025 06:52 PM
कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय सर्दियों में इन गलतियों से बचें, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान

Contact lenses in winter: आजकल हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है. लंबा स्क्रीन टाइम, पोषक तत्वों की कमी और अनियमित दिनचर्या की वजह से भारत में करीब 23% लोग आंखों की कमजोर हालत से जूझ रहे हैं. कुछ लोग चश्मा पहनते हैं, तो कई लोग कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं. आंखें शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं, इसलिए इनकी देखभाल में कोई भी गलती गंभीर हो सकती है.

सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनना सुरक्षित है, लेकिन हर किसी की आंखों की स्थिति अलग होती है. इसलिए लेंस लेने या पहनने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सर्दियों में लेंस से कोई गंभीर नुकसान नहीं होता.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आंखों में नमी बनाए रखें

सर्दियों में हवा बहुत शुष्क होती है, जिससे आंखें जल्दी ड्राई हो जाती हैं. कॉन्टैक्ट लेंस भी आंखों को ड्राई कर सकते हैं. इस वजह से दिन में 2-3 बार लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप या ऑर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन कम होती है.

हाथ धोना न भूलें

सर्दियों में अक्सर लोग हाथ धोने की बजाय सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लेंस लगाने से पहले हाथ को पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है. सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल और केमिकल्स आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

हीटर और ब्लोअर से दूरी बनाएं

ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो इनका सीधा संपर्क आंखों की नमी कम कर सकता है. इससे जलन, चुभन और इरिटेशन हो सकती है. इसलिए लेंस पहनकर हीटर या ब्लोअर के पास लंबे समय तक न बैठें.

ज्यादा देर तक लेंस न पहनें

सर्दियों में आंखें जल्दी ड्राई होती हैं। इसलिए 7-8 घंटे से ज्यादा लेंस पहनने से बचें. अगर जरूरत हो तो बीच में लेंस निकालकर आंखों को आराम दें. अगर लेंस पहनने के दौरान आंखों में जलन, चुभन या लालपन हो तो लेंस तुरंत उतार दें. इसके अलावा अपनी डाइट का भी ख्याल रखें. ओमेगा-3 (अखरोट, अलसी, मछली), विटामिन A (गाजर, पालक, शकरकंद) और विटामिन E (बादाम, मूंगफली) से आंखों की सेहत बेहतर रहती है.

सर्दियों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनना सुरक्षित है, लेकिन सही सावधानी जरूरी है. हाथ साफ करना, आंखों में नमी बनाए रखना, ज्यादा देर तक लेंस न पहनना और हीटर/ब्लोअर से दूरी बनाना मददगार साबित होता है. साथ ही सही डाइट और डॉक्टर की सलाह से आंखों की सेहत बनी रहती है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home