• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

न कोई टिकट, न भीड़ – रायपुर के पास छिपा है गर्मी का स्वर्ग, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल

तेज धूप और झुलसाती गर्मी से परेशान लोग जहां राहत की तलाश में भटकते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ का एक गुमनाम सा डैम अचानक लोगों के लिए जन्नत बनकर उभरा है. बिना टिकट, बिना भीड़भाड़- यहां ठंडी हवा, बहता पानी और बेफिक्र मस्ती का ऐसा संगम है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

  • Samachaar Desk | 11 Jun 2025 08:39 AM
न कोई टिकट, न भीड़ – रायपुर के पास छिपा है गर्मी का स्वर्ग, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 170 किलोमीटर दूर बसा मिरौनी डैम इन दिनों लोगों के लिए गर्मी से राहत का नया केंद्र बन गया है. हसौद के पास मिरौनी गांव में स्थित ये डैम प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवा और बहते पानी के कारण तेजी से फेमस हो रहा है. ये न सिर्फ जल संरक्षण का माध्यम है, बल्कि अब एक लोकप्रिय पिकनिक डेस्टिनेशन में बदल चुका है.

फ्री एंट्री और खुली आजादी

इस डैम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां कोई टिकट नहीं लगता और किसी तरह की पाबंदी भी नहीं हैय लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचते हैं, खाना बनाते हैं, नहाते हैं और मस्ती करते हैं. हर तरफ हंसी, ठंडा पानी और खिलखिलाते चेहरे- ये नजारा मिरौनी डैम को एक जीवंत चित्र में बदल देता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया बना प्रमोटर

हालांकि मिरौनी डैम पहले से मौजूद था, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और रील्स ने इसकी लोकप्रियता को चार गुना बढ़ा दिया है. यहां आने वाले लोग अपनी यात्रा के वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं, जिससे अन्य लोग भी इस ठिकाने से परिचित हो रहे हैं.

स्थानीय युवा और परिवार हो रहे आकर्षित

यहां घूमने आए नवीन नामक युवक ने बताया, “इतनी गर्मी में ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं. बिना किसी खर्च के सुकून और मस्ती का कॉम्बिनेशन मिलना आसान नहीं है.” युवा सेल्फी लेने में मशगूल रहते हैं, तो बच्चे पानी में नहाने का आनंद लेते हैं.

डैम की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षा भी जरूरी है. प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर ये सुनिश्चित करना होगा कि ये स्थल साफ-सुथरा और सुरक्षित बना रहे. अगर सावधानी रखी जाए, तो मिरौनी डैम भविष्य में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन की मिसाल बन सकता है.

मिरौनी डैम सिर्फ एक जलाशय नहीं रहा, ये अब गर्मी में राहत, प्राकृतिक सौंदर्य और सुकून का नया पर्याय बन चुका है. अगर आप भी इस गर्मी में बिना ज्यादा खर्च के सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो मिरौनी डैम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
Viral Video

Los Angeles में बवाल! ट्रंप की नीति के खिलाफ प्रदर्शन बना लूट का मैदान, Apple स्टोर तक लुटा, पुलिस बेबस

Aaj ka Rashifal 11th June 2025

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025 : इन राशियों को मिल सकती है अचानक खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

cookies

बेकरी को कहिए अलविदा! जानिए कैसे बनाएं घर पर टेस्टी और क्रंची चॉकलेट चिप कुकीज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home