• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Rakshabandhan Wishes 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने वाले रक्षाबंधन विशेज, जिन्हें पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

Rakshabandhan Wishes 2025 : एक धागा, जो बचपन की यादों, मीठी तकरार और अनकहे वादों को जोड़ता है- इस रक्षाबंधन पर प्यार, सुरक्षा और साथ के इस बंधन को नए रंग देने का वक्त आ गया है.

  • Samachaar Desk | 08 Aug 2025 10:14 AM
Rakshabandhan Wishes 2025 :  भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने वाले रक्षाबंधन विशेज, जिन्हें पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

Rakshabandhan Wishes 2025 : रिश्तों की दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनमोल होता है. यह सिर्फ खून का नाता नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और तकरार का संगम है. साल भर की भागदौड़ में कई बार हम इस रिश्ते की मिठास को महसूस नहीं कर पाते, लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार इसे फिर से जीने का मौका देता है. इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा- और ये सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं, बल्कि वादों, दुआओं और बचपन की मीठी यादों को फिर से ताजा करने का उत्सव है.

राखी: धागा नहीं, भावनाओं का प्रतीक

राखी का धागा देखने में भले साधारण हो, लेकिन इसके हर रेशे में प्यार और सुरक्षा का वादा छुपा होता है. बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशियों की दुआ करती है, तो भाई जीवनभर उसकी रक्षा का प्रण लेता है. ये त्योहार हमें याद दिलाता है कि रिश्तों में मजबूती सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से आती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बचपन की यादें और आज का प्यार

रक्षाबंधन का दिन अक्सर बचपन की उन यादों को लौटा लाता है, जब राखी के बहाने मीठी लड़ाइयां और गिफ्ट के लिए नखरे हुआ करते थे. समय भले बदल गया हो, लेकिन भाई-बहन के दिल में वो अपनापन आज भी जस का तस है. राखी पर दिया जाने वाला हर छोटा-बड़ा तोहफा इस रिश्ते की मिठास को और गहरा कर देता है.

प्यार भरे संदेश जो दिल छू लें

त्योहार के रंग तब और गहरे हो जाते हैं जब शब्दों में भावनाएं पिरो दी जाएं. यहां कुछ खास शुभकामनाएं हैं जिन्हें आप अपने भाई या बहन को भेजकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं-

"भाई तुम जियो हजारों साल, हर बार मिले तुम्हें सफलता और खुशियों की बौछार.” "कच्चे धागों में बंधा है सच्चा प्यार, बहन का स्नेह और भाई का साथ हमेशा रहे बरकरार.” "मीठे झगड़े, प्यारे तकरार—इन्हीं में छुपा है भाई-बहन का असली प्यार.” "राखी का धागा है विश्वास की डोर, इसमें बसता है बचपन और अपनापन का शोर.” "आसमान पर जितने सितारे, उतनी खुशियां हों तुम्हारी जिंदगी में हमारे.”

रक्षाबंधन का संदेश

"नन्हे-नन्हे धागों में प्यार छुपा होता है,
हर बहन को भाई पर गर्व होता है.
राखी का दिन है रिश्तों का त्यौहार,
खुश रहो भाई तुम बारंबार."
"भाई-बहन के प्यार का बंधन है
इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता चाहे ढूंढ लो सारा जहान!
हैप्पी रक्षाबंधन!"
"राखी का त्योहार है खुशियों की बौछार,
बहन का प्यार और भाई का उपहार.
रिश्तों में मिठास घोलता ये त्यौहार,
मुबारक हो आपको राखी का त्यौहार.
हैप्पी रक्षाबंधन!"
बंधन है प्यारा,
रिश्ता न्यारा,
बहन तेरी रक्षा में भाई हमेशा तुम्हारा.
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई.
Happy Raksha Bandhan Wishes .
रिश्तों में सबसे प्यारा है ये रिश्ता,
जो हर जन्म में रहे, है ये विश्वास.
रक्षाबंधन पर यही है दुआ,
तेरे जीवन में रहे खुशियों की बहार. राखी की बधाई!
संबंधित ख़बरें
shera salman

Salman Khan Shera bond : मुश्किल घड़ी में सलमान बने सहारा, शेरा के साथ वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

swara bhaskar

रियलिटी शो में पति को ‘छपरी’ कहने वालों को स्वरा भास्कर ने दिया ऐसा जवाब, ट्रोल्स भी रह गए खामोश!

cancer treatment

Cancer Treatment in Morning : एक साल तक लंबी हो सकती है जिंदगी, बस बदलना होगा इलाज का वक्त!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home