• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

New Year पर करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानें पहुंचने से लेकर घूमने तक के बारे में सबकुछ

नए साल पर तिरुपति बालाजी मंदिर का दर्शन शांति और आशीर्वाद लाने के लिए उपयुक्त है. यहां पहुंचे, मंदिर और आसपास के स्थल देखें और अपने नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करें.

  • Samachaar Desk | 02 Dec 2025 07:33 PM
New Year पर करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानें पहुंचने से लेकर घूमने तक के बारे में सबकुछ

नए साल की शुरुआत अब बस कुछ ही दिनों में होने वाली है. कई लोग इस अवसर पर दोस्तों या परिवार के साथ हिल स्टेशन या किसी अन्य जगह घूमने का प्लान बनाते हैं. वहीं कुछ लोग अध्यात्मिक स्थलों और मंदिरों के दर्शन करना पसंद करते हैं. यदि आप अपने नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद और शांति के साथ करना चाहते हैं, तो तिरुपति बालाजी मंदिर का दर्शन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.

तिरुपति बालाजी मंदिर का इतिहास

तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण लगभग तीसरी शताब्दी के आसपास हुआ था. समय के साथ यहां कई बदलाव और सुधार किए गए. यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की तिरुमला पहाड़ियों में स्थित है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यहां भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की जाती है, जिन्हें भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है. देशभर से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं. मंदिर को तिरुमाला मंदिर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, तिरुपति मंदिर और तिरुपति बालाजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

मंदिर की मुख्य मूर्ति के पीछे समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है, जो आज भी रहस्य बनी हुई है. मंदिर द्रविड़ स्थापत्य शैली में बना है और गर्भगृह के ऊपर आनंद निलयम नामक हिस्से को सोने की परत से सजाया गया है.

तिरुपति बालाजी मंदिर कैसे पहुंचे

फ्लाइट से यात्रा

दिल्ली से तिरुपति तक फ्लाइट लेना सबसे आसान विकल्प है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तिरुपति हवाई अड्डा 2-3 घंटे की उड़ान में पहुंचा जा सकता है. हवाई अड्डे से मंदिर तक की दूरी लगभग 40-50 किलोमीटर है, जिसे टैक्सी से तय किया जा सकता है.

ट्रेन से यात्रा

अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो नई दिल्ली से कई ट्रेनें तिरुपति के लिए चलती हैं. जैसे केरल एक्सप्रेस (रोजाना), मिलेनियम एसएफ एक्सप्रेस (मंगलवार) और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (रविवार, बुधवार, शुक्रवार). यात्रा में लगभग 32-40 घंटे लग सकते हैं.

मंदिर के दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना सुविधाजनक रहेगा. अगर आप पास मौजूद काउंटर से टोकन लेते हैं, तो काफी भीड़ हो सकती है. टोकन या टिकट लेने के लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड दिखाना जरूरी होता है.

मंदिर के आसपास ठहरने और सुविधाएं

मंदिर के पास कई होटल और धर्मशालाएं हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं. दर्शन के बाद आराम करने और खाने-पीने के लिए यह सुविधाजनक जगह है.

तिरुपति के पास घूमने की जगहें

मंदिर दर्शन के बाद आप आसपास की अन्य जगहों का आनंद भी ले सकते हैं:

महाबलीपुरम: मंदिर से लगभग 212 किलोमीटर दूर, यहां आप बीच और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. हॉर्सले हिल्स: मंदिर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, ट्रैकिंग और पहाड़ों की सैर के लिए उपयुक्त. तलाकोना झरना: मंदिर से लगभग 20 किलोमीटर दूर, प्रकृति के नजारे देखने के लिए. श्री वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान: यहां आप जानवरों और प्राकृतिक जीवन को देख सकते हैं.

इसके अलावा मंदिर के आसपास कई लोकल और प्रसिद्ध खाने के स्थान भी हैं.

संबंधित ख़बरें
Rohingya illegal immigrants

सुप्रीम कोर्ट का सख्त वार! ‘घुसपैठियों’ पर CJI का बड़ा बयान… भारत के संसाधनों पर किसका हक?

Harsimrat Kaur Badal

अकाली दल–बीजेपी गठबंधन पर बड़ा बयान… हरसिमरत कौर ने रखी सख्त शर्त… कहा, “पहले पंजाब के मुद्दे सुलझाएं”

Annapurna Jayanti 2025

Annapurna Jayanti 2025: अन्नपूर्णा जयंती पर ये 5 आसान उपाय करें और पाएं घर-परिवार में समृद्धि और सुख-शांति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home