• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Mothers Day 2025: 'महंगे गिफ्ट की नहीं, बस थोड़े प्यार की...', मदर्स डे पर मां को इन शानदार तरीकों से करें विश

Mothers Day 2025: आज का दिन बहुत खास है ये तो हर कोई जानता है, क्योंकि आज है 11 मई यानी मदर्स डे. इस खास दिन पर अपनी मां को नीचे दिए गए इन शानदार तरीकों से बधाई जरूर दें. आइए जानते हैं-

  • Sanskriti | 11 May 2025 08:22 AM
Mothers Day 2025: 'महंगे गिफ्ट की नहीं, बस थोड़े प्यार की...', मदर्स डे पर मां को इन शानदार तरीकों से करें विश

Mothers Day 2025: मां सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरा संसार है. मां वो पहला चेहरा होती है जिसे हम अपनी आंखें खोलते ही देखते हैं. वही हमें बोलना सिखाती है, चलना सिखाती है और हमारे गिरने पर वो हाथ थाम लेती है. मां के बिना जीवन अधूरा है. मां का प्यार निस्वार्थ होता है, वो बिना किसी उम्मीद के, बिना किसी शर्त के अपने बच्चे से प्यार करती है.

मदर्स डे (Mothers Day) का ये दिन खास इसलिए है क्योंकि ये हमें याद दिलाता है कि जिसने हमें दुनिया में लाकर पाला-पोसा, उसे शुक्रिया कहने का मौका मिले. हर दिन मां के नाम होना चाहिए, लेकिन आज का दिन तो सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के लिए है. चलिए, इस मौके पर अपनी मां से अपने जज्बात जाहिर करें, क्योंकि मां की मुस्कान में ही हमारी सारी खुशियां छुपी होती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Mothers Day 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

मां, आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसी ने मेरी दुनिया को रोशनी दी है. आपका साथ मेरे लिए सबसे बड़ा वरदान है.

मां, जब भी आपका चेहरा देखता हूं, मन को सुकून मिलता है. आपकी गोद मेरे लिए सबसे सेफ प्लेस है.

आपके आशीर्वाद ने हमेशा मुझे गिरने से बचाया है. आपकी ममता मेरे जीवन की सबसे कीमती दौलत है.

मां, आपकी लोरी आज भी कानों में गूंजती है और नींद खुद ब खुद आ जाती है.

मां, आपने हमेशा मुझे सही राह दिखाई है. आपकी दुआएं मेरी कामयाबी की वजह हैं.

आपकी आंखों में जो अपनापन है, वो दुनिया में कहीं नहीं मिलता.

मां, मेरे पास शब्द नहीं हैं कि आपके लिए क्या करूं, क्योंकि जो कुछ भी हूं, वो सिर्फ आपकी वजह से हूं.

जिस दिन आपने मेरा हाथ थामा, उस दिन से मेरी जिंदगी बदल गई.

आपके बनाए खाने में जो स्वाद है, वो सिर्फ मसालों का नहीं, आपके प्यार का है.

मां, अगर आपका साथ हो, तो कोई भी तूफान मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

आपकी छाया मेरे लिए एक कवच है, जो हर परेशानी से बचा लेती है.

मां, आप ही मेरी पूजा हैं, आप ही मेरा विश्वास हो.

मां, आपके साथ रहकर कभी अकेलापन महसूस नहीं होता.

आपकी गोद वो जगह है जहां हर दर्द खत्म हो जाता है.

मां, आपका नाम ही दिल को सुकून दे देता है.

मां, आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है.

जब आप मेरा हाथ पकड़ती हैं, तो मैं दुनिया का सबसे निडर इंसान बन जाता हूं.

आज मां के लिए क्या करें?

आज इस दिन पर आप भी अपनी मां के साथ रहे उनका ये दिन जरूर बनाएं. उनके लिए हर वो एक चीज करें जो आपके लिए रोज करती है. वो करें जिनसे उन्हें खुशी मिलती है. उन्हें बाहर ले जाए या उन्हें कोई गिफ्ट दें. वैसे तो अगर आप अपनी मां से दो पल प्यार से बात कर लें तो वो भी उनके लिए सब कुछ होता है, किसी भी मां को महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती..

संबंधित ख़बरें
suger free

गर्मी में खाली पेट शहतूत के पत्ते चबाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, कई बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home