• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सिर्फ 10 मिनट का मलासन और बदल जाएगी आपकी सेहत – पाचन से लेकर पोस्चर तक सब करेगा सुधार

दिनभर कुर्सी पर बैठे रहते हो न? पर क्या पता, यही आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से तोड़ रही है... कमर दर्द, जकड़न और कुछ ऐसा, जो आप सोच भी नहीं सकते!

  • Samachaar Desk | 23 May 2025 09:08 AM
सिर्फ 10 मिनट का मलासन और बदल जाएगी आपकी सेहत – पाचन से लेकर पोस्चर तक सब करेगा सुधार

Malasana Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करते हैं, खासकर ऑफिस जाने वाले या वर्क फ्रॉम होम करने वाले. लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर बैठने से शरीर की मांसपेशियों में जकड़न, कमर दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हो गई है.

अगर आप जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते, तो हर दिन सिर्फ 10 मिनट योग के लिए निकालना आपके शरीर और दिमाग- दोनों के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है. खासकर एक आसान और असरदार योगासन है – मलासन (Malasana)..

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है मलासन? कैसे करें ये आसन?

मलासन को स्क्वाट पोज या गारलैंड पोज भी कहा जाता है. इसे करने के लिए:

 घुटनों को मोड़ते हुए स्क्वाट की स्थिति में जमीन पर बैठें

 दोनों हाथ जोड़कर सामने की ओर रखें

 रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और एड़ियों पर संतुलन बनाएं

 शुरुआत में कुछ सेकंड करें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं

ये आसन दिखने में जितना सरल है, इसके फायदे उतने ही ज्यादा हैं.

मलासन के फायदे

बेहतर पाचन के लिए असरदार

मलासन करने से पेट की नसों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं.

थाइस और कूल्हों की अकड़न दूर करें

जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए ये आसन बेहद फायदेमंद है. मलासन जांघों, कूल्हों और कमर के तनाव को कम करता है और लचीलापन बढ़ाता है.

घुटनों और एड़ियों को बनाएं मजबूत

इस आसन से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में मजबूती आती है, जिससे जोड़ों की कमजोरी और बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है. हालांकि, पहले से दर्द हो तो एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.

मानसिक शांति और फोकस में मददगार

मलासन सिर्फ फिजिकल नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. ये ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जिससे तनाव और चिंता कम हो सकती है.

पोस्चर को सुधारे, पीठ दर्द से राहत

इस आसन से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, जिससे पोस्चर सुधरता है और कमर के निचले हिस्से पर दबाव नहीं पड़ता. नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिल सकती है.

 ध्यान रखें – हर आसन सभी के लिए नहीं होता

हालांकि मलासन करना आसान है, लेकिन अगर आपको घुटनों, जांघों या कमर में पहले से दर्द है, तो इसे करने से पहले योग एक्सपर्ट या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह जरूर लें. सही तरीके से किया गया योग फायदा पहुंचाता है, लेकिन गलत पोजिशन से नुकसान भी हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
Rahul Gandhi criticism

खोखले भाषण देना बंद कीजिए... PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला, पूछे तीन सवाल

Janhvi Kapoor

Viral Video: Janhvi Kapoor का दिल छू लेने वाला Fan Moment, फैशन से लेकर फीलिंग्स तक, हर जगह बटोरीं सुर्खियां!

Aaj ka Rashifal 23th May, 2025

Aaj Ka Rashifal 23 May, 2025 : जानिए मेष से मीन राशि वालों की किस्मत पर आज के दिन का क्या प्रभाव पड़ेगा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home