• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सिर्फ नाश्ता बदलकर केएल राहुल ने पाई टॉप क्लास फिटनेस, ये है उनकी 4 चीजों वाली मैजिक डाइट!

KL Rahul Diet: क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए खुलासा किया कि वो पिछले 3-4 सालों से रोजाना एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं. आइए जानतें कैसी है उनकी डाइट-

  • Samachaar Desk | 19 May 2025 08:22 AM
सिर्फ नाश्ता बदलकर केएल राहुल ने पाई टॉप क्लास फिटनेस, ये है उनकी 4 चीजों वाली मैजिक डाइट!

KL Rahul Diet : जब भी फिटनेस, ताकत और अनुशासन की बात होती है, तो सबसे पहले एथलीट्स का नाम सामने आता है. उनकी फुर्ती, सहनशक्ति और एनर्जी किसी मशीन जैसी लगती है. लेकिन इस लेवल की परफॉर्मेंस के पीछे सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, एक शानदार लाइफस्टाइल और पोषण से भरपूर डाइट भी शामिल होती है.

भारत के फेमस क्रिकेटर केएल राहुल इसका बेहतरीन एग्जांपल हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले 3-4 सालों से वो रोजाना लगभग एक जैसा ही नाश्ता कर रहे हैं और यही उनकी फिटनेस का बड़ा सीक्रेट है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

 क्या खाते हैं केएल राहुल रोजाना?

 उनका डेली ब्रेकफास्ट: 4 उबले अंडे – नमक और काली मिर्च के साथ, 1 एवोकाडो और 1 गिलास प्रोटीन शेक और कुछ फल.

ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एनर्जी भी देता है. आइए जानते हैं इन चीजों के फायदे.

 क्यों है ये नाश्ता इतना फायदेमंद?

अंडे: प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस

अंडों में नौ जरूरी अमीनो एसिड, विटामिन B12, कोलीन (जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है) और ल्यूटिन (आंखों के लिए उपयोगी) मौजूद होते हैं. वो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करते हैं, एनर्जी बनाए रखते हैं और वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं.

 एवोकाडो: दिल का दोस्त

एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इससे हार्ट हेल्दी बना रहता है.

प्रोटीन शेक: मसल्स रिकवरी में सहायक

वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक मसल्स रिपेयर और रिकवरी के लिए बेहद जरूरी होता है. ये न केवल थकान को कम करता है बल्कि शरीर को एक्टिव भी बनाए रखता है.

फल: पोषण और वजन नियंत्रण का स्रोत

फलों में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाते हैं और हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद करते हैं.

सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं 

केएल राहुल की तरह, हम भी अगर अपनी दिनचर्या में थोड़े स्मार्ट डाइट विकल्प शामिल करें, तो फिटनेस हासिल करना मुश्किल नहीं. उनका नाश्ता एक बेहतरीन एग्जांपल है कि कैसे एक सिंपल लेकिन बैलेंस डाइट शरीर और दिमाग को हेल्दी बनाए रख सकती है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home