आज के दौर में दाढ़ी सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि मर्दानगी की पहचान बन चुकी है. बॉलीवुड स्टार्स हों या क्रिकेट फील्ड के हीरो- हर कोई दाढ़ी को नए अंदाज़ में पेश कर रहा है. शादी-ब्याह में भी अब क्लीन शेव को पीछे छोड़, स्टाइलिश दाढ़ी को तवज्जो दी जा रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह स्टाइलिश लुक आपके लिए सेहत का खतरा बन सकता है?
एक स्टडी में सामने आया कि कुछ पुरुषों की दाढ़ी में पाए गए बैक्टीरिया का स्तर टॉयलेट सीट जितना था! यह दावा किया है माइक्रोबायोलॉजिस्ट जॉन गोलोबिक ने. सोचिए, रोज़ अपनी दाढ़ी को स्टाइल करते वक्त आप अनजाने में बैक्टीरिया का घर तो नहीं सजा रहे?
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दाढ़ी के बाल मोटे और घुंघराले होते हैं, जिससे बैक्टीरिया को पनपने की जगह मिलती है. बार-बार दाढ़ी या चेहरे को छूना हाथों के बैक्टीरिया को सीधे चेहरे तक ले आता है. एक्सरसाइज या ऑयली खाने के बाद चेहरे को साफ़ न करना बैक्टीरिया बढ़ा सकता है. हेल्थकेयर वर्कर्स की दाढ़ी से भी बैक्टीरिया निकल सकते हैं, भले ही वे मास्क क्यों न पहन रहे हों.
रोज़ाना दाढ़ी की सफाई करें.
फेसवॉश या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें.
खेल या एक्सरसाइज के बाद जरूर चेहरा धोएं.
दाढ़ी स्टाइल करें लेकिन ध्यान रखें-
क्लिपर्स और ट्रिमर को भी साफ़ रखना जरूरी है.
दाढ़ी में कट या खुजली हो तो नजरअंदाज न करें.
ये इंफेक्शन का रास्ता बन सकते हैं.
चेहरे को बार-बार छूने से बचें.
हम में से बहुत से लोग दाढ़ी को गर्व और पर्सनैलिटी का हिस्सा मानते हैं. लेकिन क्या यह गर्व, गंदगी में बदल रहा है? अगर आप अपनी स्किन, लुक और हेल्थ को लेकर सीरियस हैं तो सिर्फ शेव या ट्रिम से काम नहीं चलेगा- हाइजीन भी उतनी ही जरूरी है. तो अगली बार जब आप शीशे के सामने खड़े होकर अपनी दाढ़ी संवारें, तो एक नज़र साबुन और फेसवॉश की तरफ भी डाल लीजिए, वरना आपकी दाढ़ी, आपकी दुश्मन बन सकती है.
Copyright © 2026 The Samachaar
