• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

King Khan की बॉडी का राज जानिए, जो उन्हें 59 की उम्र में भी 30 जैसा दिखाता है!

59 साल के शाहरुख खान की फिटनेस का राज आखिर है क्या वो ऐसा क्या खाते हैं कि एक दम यंग दिखते हैं तो आइए जान लेते हैं-

  • Samachaar Desk | 15 Sep 2025 08:01 PM
King Khan की बॉडी का राज जानिए, जो उन्हें 59 की उम्र में भी 30 जैसा दिखाता है!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 59 की उम्र में भी जिस तरह से फिट और यंग नजर आते हैं, वह लाखों लोगों को हैरान करता है. ट्रेन पर डांस हो या एक्शन सीन, उनकी बॉडी, एनर्जी और बालों की चमक उम्र को झुठलाती है. पर क्या ये सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स और वर्कआउट से मुमकिन है? नहीं! ABP से बातचीत के दौरान गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. पल मणिकम के अनुसार, शाहरुख की असली ताकत है – उनका हेल्दी गट और सादा, लेकिन स्मार्ट डाइट प्लान.

शाहरुख खान अपनी डाइट की शुरुआत स्प्राउट्स से करते हैं. सिर्फ 100 ग्राम स्प्राउट्स में लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर करता है और आंतों को साफ रखता है. यह छोटे दिखने वाले बीज न्यूट्रियंट्स से भरपूर होते हैं और गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दूसरा सुपरफूड: ग्रिल्ड चिकन

ग्रिल्ड चिकन शाहरुख की डाइट में प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स लॉस आम हो जाता है, लेकिन 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मसल रिपेयर और एनर्जी के लिए जरूरी है. यही कारण है कि शाहरुख इतनी उम्र में भी स्लिम और टोन दिखते हैं.

तीसरी हेल्थ हीरो: ब्रोकली

ब्रोकली अक्सर भारतीय थाली में अनदेखी रह जाती है, लेकिन शाहरुख इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसमें फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो न केवल गट फ्रेंडली हैं, बल्कि स्किन ग्लो और सूजन कम करने में भी सहायक हैं.

दाल: सिंपल लेकिन पावरफुल

कभी-कभी शाहरुख अपनी डाइट में थोड़ी सी दाल भी शामिल करते हैं. इसमें प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो डाइट को संतुलित बनाते हैं और गट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

असली फिटनेस मंत्र: गट हेल्थ

डॉ. पल के अनुसार, शाहरुख की फिटनेस का सबसे अहम पहलू है उनकी गट हेल्थ. हेल्दी गट माइक्रोबायोम से त्वचा चमकदार रहती है, सूजन कम होती है, मूड बेहतर रहता है और उम्र की रफ्तार धीमी हो जाती है.

सिंपल लेकिन असरदार

शाहरुख खान की डाइट तीन मुख्य फूड्स पर आधारित है और वह पोर्शन कंट्रोल का भी खास ध्यान रखते हैं.कोई डाइट ओवरनाइट जादू नहीं करती, लेकिन अगर आप भी उनकी तरह संतुलन बनाए रखें, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाएगी.

संबंधित ख़बरें
Heroin

पंजाब में 75 करोड़ की हेरोइन बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़ा तस्करी नेटवर्क बेनकाब

dating apps

Tinder से लेकर TrulyMadly तक : जानिए कौन सा डेटिंग ऐप है आपके लिए सबसे बेस्ट!

Fake Medicines

सस्ती दवा के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान – ऑनलाइन खरीदने से पहले ये बातें जान लें!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home