• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

गर्मियों में खाना तुरंत क्यों खराब हो जाता है? जानें 8 आसान टिप्स जो आपका खाना और सेहत दोनों बचाएंगे!

Tips to Prevent Food: गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. कुछ आसान उपाय अपनाकर आप भोजन को लंबे समय तक सेफ रख सकते हैं और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं.

  • Sanskriti | 15 May 2025 07:50 AM
गर्मियों में खाना तुरंत क्यों खराब हो जाता है? जानें 8 आसान टिप्स जो आपका खाना और सेहत दोनों बचाएंगे!

नई दिल्ली : गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही खाने के जल्दी खराब होने की समस्या आम हो जाती है. इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे सुबह बना खाना दोपहर तक खराब हो सकता है. इससे न केवल भोजन बर्बाद होता है, बल्कि फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द और दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

 गर्मियों में कैसे रखें खाने को सेफ

गर्मी के मौसम में थोड़ा सा ध्यान और कुछ आसान उपाय अपनाकर आप खाने को खराब होने से बचा सकते हैं और पूरे परिवार की सेहत की रक्षा कर सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खाना खुला न छोड़ें

पका हुआ खाना जैसे ही ठंडा हो, उसे ढककर रख दें. ज्यादा देर तक खुला छोड़ने पर उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. फ्रिज की सुविधा हो तो खाना तुरंत उसमें रख दें या किसी ठंडी जगह जैसे कूलर वाले कमरे में स्टोर करें.

साफ बर्तनों का करें इस्तेमाल

खाने को हमेशा साफ बर्तनों में रखें. प्लास्टिक की बजाय स्टील या कांच के बर्तन ज्यादा सेफ माने जाते हैं. गंदे बर्तन खाने को जल्दी खराब कर सकते हैं.

खाना बार-बार न छूएं

जब तक जरूरी न हो, पके खाने को हाथ न लगाएं. बार-बार हाथ लगाने से बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो सकता है.

इन चीजों का रखें खास ध्यान

दाल, चावल और सब्जी जैसी चीजें जल्दी खराब होती हैं, खासकर अगर उनमें पानी ज्यादा हो. इन्हें अच्छी तरह उबालकर पकाएं. बचा हुआ खाना दोबारा उपयोग करने से पहले अच्छी तरह गर्म कर लें.

बाहर ले जाते समय सावधानी

अगर आप खाना ऑफिस या पिकनिक पर ले जा रहे हैं, तो उसे एयरटाइट डब्बे में पैक करें और थर्मल कैरियर या इंसुलेटेड बैग का उपयोग करें, जिससे वो लंबे समय तक ताजा बना रहे.

ठंडी चीजों का रखें विशेष ध्यान

दही, रायता जैसी चीजें गर्मी में जल्दी खराब होती हैं. इन्हें बाहर ज्यादा देर न रखें. जरूरत न होने पर इन्हें तुरंत फ्रिज में रख दें.

कच्ची सामग्री  

सब्जियां और दालें पकाने से पहले अच्छी तरह धोएं. कई बार खाने के खराब होने की वजह कच्ची सामग्री में मौजूद बैक्टीरिया होते हैं.

 खाने की मात्रा का रखें ध्यान

गर्मियों में जरूरत से ज्यादा खाना न बनाएं. जितना जरूरी हो, उतना ही पकाएं, ताकि बार-बार स्टोर करने की जरूरत न पड़े. ताजा बना खाना सबसे सेफ होता है.

गर्मी के मौसम में थोड़ी सी सावधानी और सफाई से आप न केवल खाने को लंबे समय तक सेफ रख सकते हैं, बल्कि अपने परिवार को कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Google's Gemini AI

अब हर डिवाइस पर गूगल का Gemini AI! स्मार्टवॉच, टीवी, कार और हेडसेट में जल्द मिलेगा साथ

Viral video

पहलगाम अटैक को लेकर गलत दावा कर रहा शख्स, जब खुली पोल तो यूजर्स ने बजाई बैंड!

Nothing Phone 3

iPhone को चुनौती देने आ रहा Nothing Phone 3? कीमत को लेकर CEO ने किया खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home