• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

रात को बार-बार जागता बच्चा? पेरेंट्स की ये आदतें बिगाड़ रही हैं नींद

6 महीने के बच्चे की नींद सही पैटर्न पर होना जरूरी है. नियमित रूटीन, हल्की रोशनी, आरामदायक बिस्तर और सही तापमान से बच्चा अच्छी नींद ले सकता है और उसका विकास सही रहता है.

  • Samachaar Desk | 29 Nov 2025 09:02 PM
रात को बार-बार जागता बच्चा? पेरेंट्स की ये आदतें बिगाड़ रही हैं नींद

छोटे बच्चों का विकास बहुत तेजी से होता है और इस दौरान उनकी नींद का पैटर्न सही होना बेहद जरूरी है. 6 महीने का बच्चा आम तौर पर दिन और रात में 13-14 घंटे सोता है. अगर बच्चा देर से सोता है या बार-बार जागता है, तो इसका असर उसके विकास और अगले दिन के मूड पर पड़ता है. बच्चा चिड़चिड़ा या ज्यादा सोने वाला हो सकता है, जिससे रात की नींद और बिगड़ जाती है.

क्यों रात में बच्चा देर तक जागता है?

अगर बच्चा दिन में खूब एक्टिव रहता है, तो आम तौर पर शाम 8 बजे तक आराम से सो जाएगा. लेकिन कई बार बच्चे देर तक जागते हैं, जिसका कारण पेरेंट्स की कुछ आम गलतियां होती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. नियमित रूटीन न बनाना

बच्चे का रोजाना सोने का एक निश्चित समय होना बहुत जरूरी है. कई बार फैमिली में कोई न कोई बच्चे को गोद में लेकर रखता है या रात में बार-बार उठाता है. इससे बच्चा किसी भी समय सोने की आदत डाल देता है और नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है. समाधान: हर दिन बच्चे को एक ही समय पर सुलाएं। कुछ दिनों में ही बच्चा उसी समय नींद लेने लगेगा.

2. कमरे में तेज रोशनी होना

बहुत सारे पेरेंट्स रात में लाइट जलाकर रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर देख सकें. तेज रोशनी से बच्चे की नींद में रुकावट आती है. समाधान: कमरे की लाइट हल्की रखें, जिससे बच्चा आराम से सो सके.

3. झुलाकर सुलाने की आदत

बच्चे को दूध पिलाते या झुलाते हुए सुलाने से उसकी आदत बन जाती है. जब बच्चा बिस्तर पर अकेले सोने की कोशिश करता है, तो नींद जल्दी खुल जाती है. समाधान: बच्चे को बिस्तर पर ही सुलाने की आदत डालें.

4. कमरे का तापमान सही न रखना

बच्चे की अच्छी नींद के लिए रूम का तापमान न्यूट्रल होना चाहिए. थोड़ी भी गर्मी या सर्दी से नींद टूट सकती है. कमरे का वातावरण शांत होना चाहिए.

5. बिस्तर और कपड़े आरामदायक न होना

बिस्तर या कपड़े असहज होने से बच्चा बार-बार जाग सकता है. सर्दियों में मोटे ऊनी कपड़े पहनाने से नींद टूट सकती है. समाधान: हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं. ठंड में लेयरिंग का इस्तेमाल करें.

संबंधित ख़बरें
putin

रूस में शराब इतनी सस्ती क्यों? कीमत सुनकर यकीन नहीं होगा!

3kW Geyser Electricity Consumption

1 घंटा गीजर चलाने में कितनी यूनिट होती है खर्च?

vastu tips

घर में गलत दिशा का आईना कर रहा है नुकसान? जानें सही जगह जो बदल सकती है किस्मत!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home