• Thursday, May 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Ipl

वानखेड़े में रन बरसेंगे या गिरेगा विकेटों का तूफान? आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन

MI vs KKR Ipl 2026: IPL का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का होने वाला है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 29 Mar 2026 12:53 PM
वानखेड़े में रन बरसेंगे या गिरेगा विकेटों का तूफान? आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज बेहद रोमांचक रहा और अब दूसरा मैच भी उतना ही दिलचस्प होने वाला है। आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी फैंस को हाई स्कोरिंग गेम देखने की पूरी उम्मीद है। दोनों टीमों में दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। ये खिलाड़ी मैच का पासा पलटने में माहिर माने जाते हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। दोनों टीमों के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है।

वानखेड़े की पिच का मिजाज

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां गेंदबाजों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और बड़े-बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि यहां लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान होता है। ऐसे में फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है। प्रिडिक्शन के अनुसार मैच 50-50 का माना जा रहा है।

हालांकि जो टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। केकेआर की बल्लेबाजी मजबूत दिखती है, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम बैलेंस्ड है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी / कार्तिक त्यागी

मुंबई और कोलकाता के बीच यह मुकाबला फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकता है। बड़े शॉट्स, तेज रन और रोमांचक मोमेंट्स से भरा यह मैच IPL 2026 को और भी दिलचस्प बनाने वाला है।

संबंधित ख़बरें
Nitin Nabin

आखिरी वक्त पर क्यों टल गया नितिन नवीन का इस्तीफा? सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा

Punjab weather alert

Punjab Weather Alert: 60 Km/h की रफ्तार से आएगा तूफान! बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Natural skincare face glow collagen gel know how to make

महंगे प्रोडक्ट्स को भूल जाएं! घर पर बनाएं ये नेचुरल कोलेजन जेल जो देगा इंस्टेंट ग्लो, जानें तरीका

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home