• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

SCO Summit 2025: तियानजिन में मोदी-शी की ऐतिहासिक मुलाकात, दोस्ती और ड्रैगन-हाथी संग नए समीकरण!

SCO Summit 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तियानजिन मुलाकात ने भारत-चीन रिश्तों में नई दिशा दी. विश्वास, सम्मान और सहयोग पर दोनों नेताओं ने दिया जोर.

  • Samachaar Desk | 31 Aug 2025 12:17 PM
SCO Summit 2025: तियानजिन में मोदी-शी की ऐतिहासिक मुलाकात, दोस्ती और ड्रैगन-हाथी संग नए समीकरण!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे थे और सम्मेलन में शामिल होने से पहले शी जिनपिंग से आमने-सामने मुलाकात की.

विश्वास और सम्मान पर जोर

बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का स्वागत किया और कहा, “प्रधानमंत्री महोदय, आपसे फिर से मिलकर खुशी हो रही है. पिछली साल कज़ान में हमारी मुलाकात सफल रही थी. दुनिया इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. हम दोनों सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं. अच्छे पड़ोसी बनना और ड्रैगन और हाथी का साथ आना बेहद जरूरी है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत-चीन रिश्ते तभी मजबूत हो सकते हैं जब विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता तीनों मूल्यों को ईमानदारी से निभाया जाए.

दोस्ती और पड़ोसी होने का संदेश

शी जिनपिंग ने एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यताओं के धनी देश हैं. उन्होंने कहा, “ड्रैगन और हाथी का साथ आवश्यक है. भारत और चीन की दोस्ती वैश्विक स्थिरता और विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.”

मोदी ने भी अपने भाषण में कहा कि कज़ान में हुई पिछली मुलाकात से द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सीमाओं पर शांति और स्थिरता बनी हुई है, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं.

#WATCH | तियानजिन, चीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, "... चीन और भारत पूर्व की दो प्राचीन सभ्यताएँ हैं। हम दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं, और हम ग्लोबल साउथ के भी महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हम दोनों अपने… pic.twitter.com/rCWDf5SUwY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025

सहयोग से जुड़े 2.8 अरब लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और चीन का सहयोग सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए लाभकारी है. करीब 2.8 अरब लोगों के हित इन रिश्तों से जुड़े हैं.

अमेरिका पर अप्रत्यक्ष संकेत

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बावजूद भारत अपनी नीति पर अडिग रहा. विश्लेषकों का मानना है कि इसी वजह से भारत और चीन एक-दूसरे के और करीब आ रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नए समीकरण बन रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक बड़ा खुलासा! किसे मिलेगा धन, किसे रहना होगा अलर्ट? जानें

PM Modi Xi Jinping Meeting

तियानजिन में मोदी-जिनपिंग की गुप्त बातचीत! जानें कैसे बदल सकता है भारत-चीन का रिश्ता

Radha Ashtami

Radha Ashtami 2025: कृष्ण से पहले क्यों लिया जाता है राधा का नाम? जानें राधा रानी के 28 दिव्य नाम और महत्व

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home