• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Weather 17 July, 2025 : यूपी में आसमान से आफत बरसने वाली! 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गंगा का बढ़ा जलस्तर

Today Weather 17 July, 2025 : यूपी में मानसून का प्रकोप तेज! 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गंगा का जलस्तर बढ़ा, वाराणसी में बाढ़ के हालात… अगले 5 दिन मौसम रहेगा खतरनाक!

  • Samachaar Desk | 17 Jul 2025 09:36 AM
Weather 17 July, 2025 : यूपी में आसमान से आफत बरसने वाली! 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गंगा का बढ़ा जलस्तर

Today Weather 17 July, 2025 : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि कुछ इलाकों में उमस अब भी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने आज यानी 17 जुलाई को 30 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली और आस-पास के जिलों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गंगा का जलस्तर बढ़ा, वाराणसी में बाढ़ के हालात

लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वाराणसी में गंगा उफान पर है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी के कारण मौसम में भारी बदलाव दिखेगा.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई जिले बारिश के रेडार पर हैं. सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र सहित लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें से कई जिलों में बिजली गिरने और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है.

पश्चिमी यूपी में गरज-चमक  

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली और पीलीभीत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. इन इलाकों में वज्रपात का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home