राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी की खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी इस मौके पर तेजस्वी यादव और उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन बधाई देने वालों में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी है।
तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई देते हुए कहा कि, श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।
श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..… pic.twitter.com/BateZ0fN5d
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 27, 2025
बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। उनका पहला बच्चा 2023 में हुआ था और अब वे दूसरी बार माता-पिता बने हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। तेजस्वी यादव ने खुद भी यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए साझा की, हालांकि अब तक उन्होंने बच्चे की तस्वीर या नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
तेजस्वी यादव के पिता और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी मां राबड़ी देवी भी इस मौके पर बेहद खुश हैं। परिवार के सभी सदस्य इस खास पल को निजी तौर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं।
खास बात यह रही कि लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते का दीदार वीडियो कॉल के जरिए किया। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली, उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल किया और पहली बार पोते को देखकर भावुक हो गए। लालू यादव ने अपने अंदाज़ में पोते पर खूब सारा प्यार लुटाया और तेजस्वी-राजश्री को बधाई दी।
वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने भी पोते को देखकर आशीर्वाद देते हुए कहा, “बाबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” राबड़ी देवी का यह maternal affection पूरे परिवार की भावनाओं को बखूबी दर्शाता है।
Copyright © 2026 The Samachaar
