• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Mahakumbh 2025 Tragic Stampede: कुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, लगभग 10-12 श्रद्धालुओं की मृत्यु, कई घायल।

प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, 15 की मौत, कई घायल, प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लिया।

  • Vineet Sharma | 29 Jan 2025 10:24 AM
Mahakumbh 2025 Tragic Stampede: कुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, लगभग 10-12 श्रद्धालुओं की मृत्यु, कई घायल।

कुंभ में भगदड़: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?


हादसे में कई लोगों की जान गई

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, प्रयागराज सिटी के एक डॉक्टर ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर बताया कि इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं, बीबीसी के संवाददाता विकास पांडे ने प्रयागराज में मौजूद एक स्वास्थ्य कर्मी से बात की, जिन्होंने कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि की।

स्वास्थ्य कर्मी, जिन्होंने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर जानकारी दी, ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर कई शव देखे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। वहीं, मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी लेकिन हताहतों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा, महाकुंभ में आए प्रिय श्रद्धालु, माँ गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। आप सभी प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

हादसे के कारणों की जांच जारी

मंगलवार देर शाम से ही मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान चल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, अचानक भीड़ ने बैरियर तोड़ दिए और घाट पर बैठे लोगों पर चढ़ गई, जिससे भगदड़ मच गई।

प्रशासन का कहना है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

यह हादसा कुंभ मेले की विशालता और वहां मौजूद भीड़ की स्थिति को दर्शाता है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बार-बार श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे संयम बनाए रखें और स्नान के लिए निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

इस घटना ने कुंभ मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को और अधिक प्रभावी कदम उठाने होंगे।

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home