• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Tina Dabi Viral Video: ध्वजारोहण के दौरान टीना डाबी की गलती ने मचाई इंटरनेट पर हलचल, सुरक्षा जवान ने तुरंत किया सुधार

Tina Dabi Viral Video: टीना डाबी, बाड़मेर की जिला कलेक्टर और यूपीएससी टॉपर, गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर रही थी, तभी उन्होंने गलती से कुछ ऐसा कर दिया,जिसके बाद वो चर्चे में आ गई है-

  • Samachaar Desk | 26 Jan 2026 04:28 PM
Tina Dabi Viral Video: ध्वजारोहण के दौरान टीना डाबी की गलती ने मचाई इंटरनेट पर हलचल, सुरक्षा जवान ने तुरंत किया सुधार

Tina Dabi Viral Video: 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर और राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अपने प्रशासनिक कामों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियान चलाकर खास पहचान बनाई है. विशेषकर स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान काफी सराहा गया है. टीना डाबी ने ‘नवो बाड़मेर’ जैसे अभियानों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और जल संरक्षण को बढ़ावा दिया. उनके इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ध्वजारोहण के दौरान एक छोटी गलती कर दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीना डाबी पहले अन्य अधिकारियों की मदद लेकर ध्वज फहराने के बाद सलामी देने लगीं, लेकिन गलती से गलत दिशा में खड़ी होकर सलामी देने लगीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सुरक्षा जवान ने किया सही दिशा का इशारा

वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि उनके पास मौजूद सुरक्षा जवान ने तुरंत उनकी गलती को नोटिस किया और सही दिशा में सलामी देने का इशारा किया. इसके बाद टीना डाबी ने तुरंत अपनी दिशा बदलकर सही तरीके से सलामी दी. इस पूरी घटना के दौरान समारोह में कोई रुकावट नहीं आई और कार्यक्रम सामान्य रूप से चलता रहा.

भला हो सुरक्षाकर्मी का…वीडियो बाड़मेर से है…गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ… pic.twitter.com/UQZXDB4r75

— Vivek Shrivastava (@Viveksbarmeri) January 26, 2026


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोग इसे हल्की-फुल्की गलती मानकर मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं, जबकि कई लोग टीना डाबी के काम और उनकी प्रशासनिक छवि की तारीफ कर रहे हैं. इस घटना से साफ हो गया कि सार्वजनिक जीवन में छोटी-मोटी गलतियां होना आम बात है, और उन्हें तुरंत सुधार लेना ही सबसे अच्छा तरीका है.

टीना डाबी अब भी बाड़मेर में अपने प्रशासनिक कार्यों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं. उनका ये छोटा सा एक्सपीरिएंस ये दिखाता है कि किसी भी अधिकारी की कार्यशैली चाहे कितनी ही प्रभावशाली क्यों न हो, इंसानी गलतियां हमेशा संभव हैं.

संबंधित ख़बरें
r madhvan

R Madhavan Padma Shri Award: पद्म पुरस्कार पाकर गदगद हुए आर.माधवन, जताई अपनी खुशी..!

aadhar

28 जनवरी से बदल जाएगा आधार इस्तेमाल करने का तरीका, नया Aadhaar App देगा घर बैठे कई सुविधाएं

Nihilist Penguin video

Nihilist Penguin video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पेंगुइन वीडिया क्या सीख देता है, अकेले क्यों चल रहा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home