• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

22 अप्रैल का बदला, 22 मिनट में ले लिया… सेनाओं को दी खुली छूट, पढ़े पीएम मोदी की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर जिले के देशनोक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

  • Saurabh | 22 May 2025 06:10 PM
22 अप्रैल का बदला, 22 मिनट में ले लिया… सेनाओं को दी खुली छूट, पढ़े पीएम मोदी की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअल माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजस्थान को मिली खास सौगात

पुनर्विकसित किए गए इन 103 स्टेशनों में राजस्थान के आठ स्टेशन — देशनोक, गोगामेड़ी, बूंदी, मांडलगढ़, गोविंदगढ़, मंडावर-महुआ रोड, फतेहपुर शेखावाटी और राजगढ़ — शामिल हैं। इन स्टेशनों के विकास में स्थानीय वास्तुकला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

देशनोक स्टेशन पर आयोजित समारोह में आमजन, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स देखीं और उनकी सराहना की। परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने स्टेशन परिसर में शहीदों के सम्मान में बनाई गई प्रदर्शनी गैलरी का भी अवलोकन किया।

बुनियादी ढांचे की सौगात

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राजस्थान को बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, बिजली, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति से जुड़ी कई परियोजनाएं भी समर्पित कीं। उन्होंने राज्यभर में 25 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया, जिनमें शामिल हैं:

3,240 करोड़ रुपये की लागत से 750 किमी लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों का उन्नयन

900 किमी नए राजमार्गों के निर्माण की योजना

बीकानेर और उदयपुर में बिजली परियोजनाएं

राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर में नर्सिंग कॉलेज

झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना

पाली जिले के सात शहरों में जल आपूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की सेनाओं के पराक्रम और सरकार की बुनियादी ढांचा विकास पर प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में सिर्फ 22 मिनट में आतंकियों के 9 बड़े ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

"देश की सेनाओं को दी खुली छूट"

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी। सेना ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।" उन्होंने बताया कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत तेज और निर्णायक कार्रवाई की गई। "जब सिंदूर बारूद में बदलता है तो दुनिया और दुश्मन देख लेते हैं कि भारत कैसे जवाब देता है।"

उन्होंने 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा, "उस दिन हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया। हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश की गई। यह केवल हमला नहीं था, यह 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान पर हमला था।"

"रिएक्शन ने दुश्मन को हिला दिया"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पूरे देश ने प्रण लिया कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो वे कभी भूल नहीं पाएंगे। हमारी सेनाओं ने 22 मिनट में आतंकियों के शिविर तबाह कर दिए। देश ने देखा कि जब बहनों के सिंदूर पर हमला होता है, तो भारत की प्रतिक्रिया दुश्मन को अंदर तक हिला देती है।"

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home