• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

चीनी ड्रिल को भारत पर जीत बता रहे हैं पाकिस्तानी जनरल? ओवैसी बोले- मूर्ख जोकर!

AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को पाकिस्तान पर करारा तंज कसा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ भारत से मुकाबला करने का दिखावा करता है, बल्कि नकल करने में भी फेल हो जाता है.

  • Sagar | 27 May 2025 11:35 AM
 चीनी ड्रिल को भारत पर जीत बता रहे हैं पाकिस्तानी जनरल? ओवैसी बोले- मूर्ख जोकर!

AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को पाकिस्तान पर करारा तंज कसा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न सिर्फ भारत से मुकाबला करने का दिखावा करता है, बल्कि नकल करने में भी फेल हो जाता है. ओवैसी का यह बयान उस समय आया जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को एक 'ऑपरेशन बुनियान अल मर्सूस' की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की. लेकिन वह असल में 2019 की एक चीनी सैन्य अभ्यास की तस्वीर निकली.

ओवैसी ने कुवैत में भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए कहा, 'कल पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अपने प्रधानमंत्री को एक फोटो दी. ये मूर्ख जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं, और 2019 के चीनी ड्रिल की फोटो देकर उसे भारत पर जीत का सबूत बता रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, 'इनसे तो एक सही तस्वीर भी नहीं बनाई जाती. नकल करने के लिए भी अक़ल चाहिए, और इनके पास वो भी नहीं है. ओवैसी के इस तंज को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी समर्थन दिया. रिजिजू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'पाकिस्तान की पोल खोल दी! कम से कम ओवैसी ने इस नाजुक वक्त में एक सच्चे भारतीय की तरह बोला.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फोटोशॉप फेल पर ओवैसी की तीखी चुटकी

खबरों के मुताबिक, असीम मुनीर ने पिछले हफ्ते एक हाई-प्रोफाइल डिनर आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के राजनेताओं को वह तस्वीर भेंट की – जिसे 'भारत के खिलाफ चार दिन की जंग' में पाकिस्तान की ‘बुद्धिमत्ता’ का प्रतीक बताया गया। लेकिन जब उस फोटो की असलियत सामने आई, तो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ का मज़ाक उड़ाया जाने लगा. नेटिज़न्स ने कहा कि पाकिस्तान "Canva और Photoshop" के ज़रिए जंग जीतना चाहता है. कई लोगों ने ओरिजिनल चीनी ड्रिल की तस्वीरें शेयर कर पाकिस्तान की पोल खोल दी.

एक यूज़र ने लिखा कि 'पाकिस्तान अब अपनी सैन्य कार्रवाई दिखाने के लिए भी चीनी ड्रिल की फोटो का इस्तेमाल कर रहा है। खुद की असली तस्वीरें भी नहीं बना सकते. शहबाज़ शरीफ और असीम मुनीर पूरे देश को बेवकूफ बना रहे हैं. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए. इसके जवाब में भारत ने 7 और 8 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, जिसमें पाकिस्तान और POK में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. इस ऑपरेशन में 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया गया.

संबंधित ख़बरें
COVID-19

कोरोना फिर दस्तक दे रहा! दिल्ली में 100 पार, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस; देश में 1000 से ज्याद एक्टिव केस

Aishwairya Rai Statement

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? पूरी फैमिली नाटक कर रही' तेज प्रताप के मामले पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय

Smartphones

मई के अंत में लॉन्च होंगे ये तगड़े Smartphones, जानें कौन सा बन सकता है आपका Next फेवरेट!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home