Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की तैयारी हो रही है. सूत्रों के अनुसार, एक शुरुआती सूची सामने आई है जिसमें उन लोगों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस साल सम्मानित किया जा सकता है. हालांकि, पूरी और आधिकारिक सूची भारत सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, कला, चिकित्सा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई नाम शामिल हैं. साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अंके गौड़ा, ब्रजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे लोग शामिल हैं.
पद्म श्री 2026 के लिए चर्चा में रहने वाले अन्य प्रमुख नाम हैं:
तमिलनाडु: डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन
राजस्थान: गफरुद्दीन मेवाती
महाराष्ट्र: डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस, भिकल्या लाडक्या ढिंडा
उत्तर प्रदेश: चिरंजी लाल यादव तेलंगाना: डॉ. कुमारस्वामी थंगराज
जम्मू-कश्मीर: डॉ. पद्मा गुरमेट
पूरी और अंतिम सूची शाम को आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी.
अंके गौड़ा, आर्मिडा फर्नांडिस, भगवान दास रायकवार, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, ब्रजलाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेम्ब्रम, चिरंजी लाल यादव, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंदरजीत सिंह सिद्ध, के. पाजनिवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेम राज सुंद्रियाल, कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी, कुमारस्वामी थंगराज, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कासंभाई, मोहन नगर, नरेश चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला, नूरुद्दीन अहमद, ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन, पद्मा गुरमेट, पोखिला लेकथेपी, पुन्नियामूर्ति नटेसन, आर. कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेड़कर, राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर, रामा रेड्डी मामिडी, रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले, एस. जी. सुशीला अम्मा, सांग्युसांग एस. पोंगेनर, शफी शौक, श्रीरंग देवबा लाड, श्याम सुंदर, सिमांचल पात्रो, सुरेश हनगावड़ी, तगा राम भील, तचा गुबिन, तिरुवारूर भक्तवत्सलम, विश्व बंधु, युमनाम जात्रा सिंह.
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं. इनमें तीन श्रेणियां होती हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.यह पुरस्कार 1954 में स्थापित किए गए थे और हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजेताओं की घोषणा होती है.
ये पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग के क्षेत्रों में असाधारण योगदान किया हो. जाति, लिंग या पद का कोई भेदभाव नहीं होता.
सरकारी सेवक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर सभी लोग पद्म पुरस्कार के लिए पात्र हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
