• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

साइबर ठगी से बचना चाहते हैं तो अभी से इन चीजों की बांध लें गांठ, नहीं तो ....

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें. अनजान कॉल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें. ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें और अपनी कमाई सुरक्षित रखें.

  • Samachaar Desk | 27 Sep 2025 08:56 PM
साइबर ठगी से बचना चाहते हैं तो अभी से इन चीजों की बांध लें गांठ, नहीं तो ....

आज की डिजिटल दुनिया ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है. ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और यूपीआई पेमेंट्स ने लेन-देन को बेहद सुविधाजनक बना दिया है. लेकिन जहां तकनीक ने जीवन को सरल बनाया है, वहीं साइबर अपराधों के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. जालसाज लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें और सही जानकारी के साथ खुद को सुरक्षित रखें.

साइबर फ्रॉड करने वाले अक्सर कॉल, ईमेल या मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं. वे खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर जानकारी मांगते हैं. कई बार डर दिखाकर या धमकी देकर पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है. इस तरह की कॉल या मैसेज आने पर सबसे पहला कदम होना चाहिए – तुरंत कॉल काट देना और कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से सावधान

हाल ही में "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर नए प्रकार की ठगी सामने आई है. इसमें जालसाज पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी बनकर यह कहते हैं कि आपका नाम किसी केस में आ गया है या आपका कोई करीबी फंसा हुआ है. इसके एवज में वे पैसे की मांग करते हैं. याद रखें, पुलिस कभी फोन पर न तो पैसों की मांग करती है और न ही सीधे इस तरह की धमकी देती है. ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत इसकी शिकायत करें.

अनजान लिंक्स और मैसेज से रहें दूर

कई बार फ्रॉड करने वाले असली जैसे दिखने वाले फर्जी लिंक भेजते हैं. यदि कोई व्यक्ति इनपर क्लिक कर दे तो उसके मोबाइल या कंप्यूटर का पूरा एक्सेस अपराधियों के पास चला जाता है. इससे वे बैंक खाते खाली कर सकते हैं या निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए कभी भी किसी अनजान लिंक, ईमेल अटैचमेंट या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें.

फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर गलती से आप किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं या कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर देते हैं, तो तुरंत कदम उठाना जरूरी है. आप नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल ([https://cybercrime.gov.in/](https://cybercrime.gov.in/)) पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है. समय पर शिकायत करने से न केवल अपराध रोकने में मदद मिलती है, बल्कि पैसे वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा हथियार है. कभी भी अनजान कॉल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें। थोड़ी सी जागरूकता आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है.

संबंधित ख़बरें
samantha

समांथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, 200 करोड़ की एलिमनी की अफवाहों पर दिया करारा जवाब!

durga pandal

कोलकाता से कम नहीं मुंबई की दुर्गा पूजा! इन 5 पंडालों में लगता है सितारों का मेला

paresh rawal

परेश रावल की फिल्मों की झड़ी! हंसी और हॉरर से भरपूर लाइनअप देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home