झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाके में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा जंगल में हुआ, जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन के तहत जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जमीन में छुपाकर रखे गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया।
इस धमाके में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी कैंप लाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया।
घटना की पुष्टि कोल्हान रेंज के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।
Copyright © 2026 The Samachaar
